24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Karnataka / Bangalore / मोपेड-बाइक में टक्कर, दो युवाओं की मौत, तीन घायल

मोपेड-बाइक में टक्कर, दो युवाओं की मौत, तीन घायल

एक की बीच रास्ते मौत, दूसरे की जोधपुर में उपचार के दौरान हुई मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 17 Jun 2017, 12:28 PM IST

सोजत (निप्र).

नेशनल हाइवे स्थित दांतिया बालाजी मंदिर के निकट बाइक व मोपेड में टक्कर में गंभीर घायल युवक की शनिवार सुबह उपचार के दौरान जोधपुर में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को सोजत के निकट हाइवे पर दांतिया बालाजी मंदिर के निकट बाइक व मोपेड में टक्कर हो गई थी। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार बगड़ी नगर निवासी नारायणलाल सीरवी , सोजतरोड निवासी चन्द्रकांत माहेश्वरी, बाइक सवार सोजत निवासी बाबू खान, चांद अली व समीर खान घायल हो गए थे। दो गंभीर घायलों को रैफर किया गया था। पाली बांगड़ अस्पताल ले जाते समय सोजत के जैतारणिया दरवाजा निवासी लियाकत अली उर्फ चांद खान (२२) पुत्र शौकत अली कुरैशी की मौत हो गई थी। शनिवार को जोधपुर में उपचार के दौरान सोजत के पीरसाहब की गली सोजत जैतारिणया गेट निवासी बाबू खान उर्फ शराफत अली (१९) पुत्र वली मोहम्मद की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल बगड़ी नगर निवासी नारायणलाल सीरवी, सोजतरोड निवासी चन्द्रकांत माहेश्वरी व समीर खान का सोजत में उपचार जारी है।
काश हेलमेट पहना होता - हादसे में दुपहिया वाहन सवार पांचों घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने से लियाकत व बाबू खान की मौत हो गई। उन्होंने हेलमेट पहना होता तो सिर में गंभीर चोट नहीं लगती और शायद वह जिंदा होते।