
पाली। शहर के निकटवर्ती हेमावास गांव स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर से बुधवार को 54 विद्यार्थियों का दल रणकपुर, कुंभलगढ़, हल्दीघाटी व उदयपुर शैक्षिक भ्रमण के लिए बस से रवाना हुआ। दल की बस को सरपंच घेवर राम खारवाल व प्रधानाचार्य अश्वविनी दीपन ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया।
भ्रमण दल प्रभारी संदीप चितारा ने बताया कि 54 विद्यार्थियों का यह दल आज हेमावास गांव स्थित स्कूल परिसर से रवाना किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को रणकपुर, कुंभलगढ़, हल्दीघाटी होते हुए उदयपुर के लिए शैक्षिक भ्रमण करवाया जाएगा। इन सभी स्थानों के भम्रण के बाद यह दल 27 सितम्बर को वापस स्थानीय विद्यालय पहुंचेगा। विद्यार्थियों के इस दल के साथ लक्ष्मणराम, योगेश श्रीमाली, जेठाराम, दीनदयाल श्रीमाली, चंद्रकांत, नीतू, शोभा आदि शिक्षक व कर्मचारी साथ में रहेंगे। इससे पूर्व दल की बस को सरपंच खारवाल व विद्यालय के प्राधानाचार्य दीपन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।