पाली शहर में भूखंड विवाद को लेकर एक युवक और वृद्ध पर लाठियां व सरिया से किए गए प्राणघातक हमले के विरोध में गुरुवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हमले में मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सिंह के साथ अन्य साथियों की गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद उन्होंने संभागीय आयुक्त, डीआईजी, जिला कलक्टर और एसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।