Rajasthan Weather Update :पश्चिमी विक्षोभ से पाली जिले के देसूरी में रविवार सुबह आठ बजे तक गुजरे 24 घंटे में सबसे अधिक बरसात 8 मिमी दर्ज की गई। वहीं जवाई बांध क्षेत्र में 6 एमएम बरसात दर्ज की गई। बादलों के छंटने के बाद सर्दी का अहसास बढ़ गया। सर्द हवा ने बदन को भेद दिया। लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। न्यूतनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। वह 27 डिग्री सेल्सियस ही रहा। उधर, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सबसे अधिक बरसात पाली संभाग के सिरोही जिले के रेवदर में 23 मिमी दर्ज की गई। सिरोही के पिण्डवाड़ा में 11, आबूरोड में 10, माउंट आबू में 6, सिरोही में 4, शिवगंज में 3 तथा सांचौर में 11 एमएम बरसात दर्ज की गई।