पाली। अंधविश्वास लोगों के जहन में काफी गहरी जड़े कर चुका है। इसके चलते लोगों में मानवीय संवेदना तक खत्म हो गई है। पाली में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है। शहर की एक विवाहिता पर भूत का प्रकोप बताते हुए भोपे ने त्रिशूल को गर्म कर उसके शरीर पर दाग (डाम लगाए) दिया। हाथ, मुंह और सीने पर गर्म त्रिशूल से लगाए गए डाम से महिला तड़पती रही, लेकिन इतना देखकर भी परिवार का दिल नहीं पसीजा। घटना करीब 10 दिन पुरानी बताई जा रही है।