29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में युवा उद्यमी चमनदीप सिंह ने मचाई धूम, मात्र 22 साल में लाखों ऑडियंस के मालिक

पानीपत के एक सामान्य परिवार में जन्मे चमनदीप सिंह ने मात्र 22 साल की उम्र में ही सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में बड़ी ख्याति हासिल कर ली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पानीपत

•

image

Masood Alam

•

Updated: 16 Oct 2022, 11:20 PM IST

chamandeep.jpg

Inspired Story of Young Influencers Chamandeep Singh

मौजूदा समय में सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा टूल बनकर सामने आया है। सोशल मीडिया पर दुनिया के कोने-कोने से लोग एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। यह लोगों की धारणा को बनाने का काम करता है। सोशल मीडिया की बढ़ती दखल के बाद अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की भूमिका भी बढ़ी है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जनता की राय को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पानीपत के चमनदीप सिंह ने बड़ा नाम बनाया है।

हरियाणा के पानीपत के एक सामान्य परिवार में जन्मे चमनदीप सिंह ने मात्र 22 साल की उम्र में ही सफल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में बड़ी ख्याति हासिल कर ली है। उनका जन्म 23 अगस्त 2000 को पानीपत में हुआ था। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ-साथ वह अभी पढ़ाई कर रहे हैं। एक छात्र के रूप में उन्होंने सोशल मीडिया चलाना शुरू किया था। कुछ ही दिनों में चमनदीप सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर के रूप में अपनी पहचान बना ली।

अभी चमनदीप सिंह 60 मिलियन फेसबुक ऑडियंस के मालिक हैं। इसके साथ-साथ लाखों ग्राहकों के साथ कई यूट्यूब चैनलों को संभाल रहे हैं। आप फेसबुक पर इस यूजरनेम को डालकर देख सकते हैं। और उसने अभी-अभी इंस्टाग्राम शुरू किया है, लेकिन बहुत कम समय में उनके हजारों प्रशंसक और फॉलोअर बन गए है।

मौजूदा समय में सोशल मीडिया ने हजारों अवसर पैदा किए है। ऐसे में युवा तकनीक का इस्तेमाल कर आर्थिक रूप से संपन्न हो रहे हैं। चमनदीप जैसे युवाओं का उदाहरण यह बताता है कि आखिर बिजनेस की कोई उम्र नहीं होती। आधुनिक समय में और तकनीक जितनी तेजी से विकसित हो रही है, लोगों के व्यापार के ऑप्शन भी काफी तेजी से बढ़ा है। इस समय डिजिटल स्पेस में पैसा कमाने के बहुत सारे तरीके हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से अपने उत्पादों को प्रचारित करने वाले लोग चमनदीप सिंह के नेटवर्क का प्रयोग कर रहे हैं। जो भी अपने प्रोडक्ट का प्रचार-प्रसार करावाना चाहते हैं वह चमनदीप सिंह के नेटवर्क का इस्तेमाल कर बड़ी आसानी से अपने प्रोडक्ट की जानकारी लाखों लोगों तक पहुंचा रहे हैं। भारत में डिजिटल मार्केटिंग क्षेत्र में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक के रूप में मशहूर चमनदीप ने 2015 में ऑनलाइन उद्यमिता में कदम रखा। पिछले कुछ वर्षों में, उन्होंने अपने ब्रांड को ऑनलाइन विकसित करने में काफी नाम कमाया है। चमनदीप की कहानी से दूसरे लोग भी प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।