4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब नेशनल बैंक में 83.67 लाख रुपये का घोटाला, खजांची लापता, मची खलबली

हेड कैशियर पर पर आरोप, उसका परिवार कर रहा है पैसों का इंतजाम, पुलिस भी कार्रवाई में जुटी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पानीपत

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 3 Oct 2020, 4:21 PM IST

Punjab National bank

पंजाब नेशनल बैंक की समालाखा शाखा। इसी शाखा में हुआ है घोटाला

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के कस्बा समालखा में लाखों रुपये का घोटाला हो गया है। बैंक का मुख्य खजांची लापता है। बैंक को शक है कि मुख्य खजांची ने ही घोटाला किया है। पुलिस में शिकायत कर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मुख्य खंचाजी के घर वालों ने बैंक को सूचना दी है कि पैसों का इंतजाम कर रहे हैं। इस घटना से बैंक में खलबली मच गई है। हर कोई सशंकित है।
बैंक में रखे कैश और लेन-देन का मिलान किया तो घोटाला खुला

पंजाब नेशनल बैंक की समालखा कस्बे में पुराना बस अड्डा के पास शाखा है। इसी शाखा में घोटाला हुआ है। शाखा प्रबंधक ने इस बारे में स्थानीय पुलिस को अवगत कराया है। 30 सितंबर को क्लोजिंग होने के कारण बैंक में जमा कैश पानीपत करंसी चैस्ट में जमा कराना था। हेड कैशियर से कहा गया कि कैश जमा करके आए। इसके कुछ देर बाद ही हेड कैशियर बैंक से बाहर चला गया। एक घंटा तक उसके लौटने का इंतजार किया। जब वह नहीं लौटा तो मोबाइल पर फोन किया। फोन नहीं लगा। इसके बाद बैंक में रखे कैश और लेन-देन का मिलान किया तो 83 लाख 67 हजार 997 रुपए कम निकले।

पुलिस ने मांगा रिकॉर्ड

समालखा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर ने शिकायत की है कि हेड कैशियर ने साढ़े 83 लाख रुपये से अधिक का गबन कर दिया है। हेड कैशियर लापता हो गया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। बैंक शाखा प्रबंधक से रिकॉर्ड मांगा गया है। हेड कैशियर के परिजनों से संपर्क किया गया है।

कैशियर के घर वाले पैसे जमा करने को तैयार

पता चला है कि हेड कैशियर के घर वाले कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। घर वाले बैंक में पैसा जमा करने को तैयार हैं। वे इसी इंतजाम में लगे हुए हैं। इसी कारण पंजाब नेशनल बैंक का कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एक अधिकारी ने कहा कि बैंक को मतलब अपने पैसे से है।