18 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभियुक्तों को सजा दिलाने में MP में पहले स्थान पर रहा पन्ना, इन कारणों से आया नंबर-1

मई में जिला बेस्ट प्रॉसीक्यूटर डिस्ट्रिक्ट घोषित, प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग रही जिले की

2 min read
Google source verification
Best Prosecutor District Declared in panna

Best Prosecutor District Declared in panna

पन्ना। मध्यप्रदेश का पन्ना जिला न्यायालय अभियुक्तों को सजा दिलाने में एमपी में पहले स्थान पर रहा। अच्छे कार्यों और दोषसिद्धि आरोपियों को समय पर जेल भेजने के कारण मई-2018 का बेस्ट प्रॉसीक्यूटर डिस्ट्रिक्ट घोषित किया गया है। बताया गया कि लोक अभियोजन संचालनालय द्वारा मई में प्रॉसीक्यूटर परफॉर्मेंस इवोल्यूशन सिस्टम के तहत जारी मध्यप्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग में पन्ना जिला पहले स्थान पर रहा है।

इसके लिए महानिदेशक संचालक लोक अभियोजन राजेंद्र कुमार ने जिले के सभी अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया है। साथ ही सभी अभियोजन अधिकारियों को आगे भी अच्छे कार्य करने की बात कही है।

ये है मामला
जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया, लोक अभियोजन संचालनालय ने प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रॉसीक्यूटर परफॉर्मेंस इवोल्यूशन सिस्टम तैयार किया है। इसके तहत हर अधिकारी द्वारा किए गए कार्य को ऑनलाइन फीड किया जाता है और प्रत्येक माह सर्वश्रेष्ठ जिला तथा सर्वश्रेष्ठ उपसंचालक, अभियोजक जिला, लोक अभियोजन अधिकारी, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी को महानिदेशक संचालक लोक अभियोजन राजेन्द्र कुमार द्वारा सम्मानित किया जाता है।

मई में जिला बेस्ट प्रॉसीक्यूटर डिस्ट्रिक्ट घोषित
मई 2018 में पन्ना जिला में अभियोजन अधिकारियों द्वारा कई महत्वपूर्ण मामलों में सजा कराई गई तथा दोषसिद्धि का प्रतिशत काफी अच्छा रहा। इस कारण जिले को मई में बेस्ट प्रॉसीक्यूशन डिस्ट्रिक्ट घोषित किया गया है। इसके पूर्व मार्च में भी जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा था।

सभी अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा

मई में पन्ना को बेस्ट प्रॉसीक्यूशन डिस्ट्रिक्ट घोषित होने पर महानिदेशक संचालक लोक अभियोजन ने जिले में कार्यरत सभी अभियोजन अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी इस उपलब्धि को दिलाने में सहयोगी रहे। उनके सही कार्यों के कारण ही आज पन्ना का नाम प्रदेश में रोशन हुआ है।