पन्ना. जिले की संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और गौरवशाली अतीत से जुडे पहलुओं के संरक्षण के लिए वॉक फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की संस्कृतिक के साथ यहां के प्राचीनतम इतिहांस को जींवांत प्रदान करना है। रविवार 9 सितंबर 2018 को आयोजित रैली में जिलेवासियों ने सहभागिता संरक्षण के लिए सहभागिता दिखाएं। सिटी वॉक फेस्टिवल के पहले दिन 9 सितंबर को मोहनराज विलास होटल चौराहे से वॉक विथ लोकल्स को कलेक्टर मनोज खत्री ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया। जहां से प्रांरभ होकर यह वॉक गांधी चौक होती हुई शहर के प्रसिध्द श्रीजुगल किशोरजी मंदिर पहुची। सुबह करीब 7.30 बजे प्रारंभ हुई सिटी वॉक में गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पत्रकारगण एवं शहरवासी शामिल रहे। करण त्रिपाठी सिटी वॉक के लीडर के रूप में मौजूद रहे।