
Jigni broke the bridge of illegal sand mining
पन्ना। प्रशासनिक अधिकारियों कलेक्टर-एसपी के रेत खदान क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा तीन दिनों से लगातार रेत के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की जा रही है। बीते तीन दिनों में सबसे बड़ी कार्रवाई जिगनी में मशीनों को छिपाने के लिए अवैध रूप से बनाए गए पुल को तोड़कर की गई। इस अवैध पुल को तोडऩे के लिए तीन जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया। इससे पहले मंगलवार को दो मशीनों की सहायता से अवैध रूप से बनाए गए रास्तों को तोड़ा गया।
अवैध उत्खनन के लिए विख्यात जिगनी अवैध रेत खदान में केन नदी की धारा को रोककर अवैध रूप से छतरपुर जिले की सीमा तक पुल बना लिया गया था। कार्रवाई के दौरान पुल का उपयोग मशीनों और वाहनों के छतरपुर जिले की सीमा में ले जाकर छिपाने के लिए किया जाता था।
पुल को ध्वस्त कर दिया
एसडीएम विनय द्विवेदी और तहसीलदार राजेंद्र मिश्रा के निर्देशन में उक्त पुल को ध्वस्त कर दिया गया है। इस कार्य में प्रशासन ने पहले दिन दो जेसीबी मशीन और दूसरे दिन तीन मशीनों से बने रास्तों को तोड़ा। इसमें लगभग दो-तीन जगह से रास्ता बनाए गए थे।
कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही
जिगनी के अलावा भीना, रामनई अवैध उत्खनन के गढ़ बने थे। उत्तरप्रदेश की सीमा से लगा क्षेत्र होने से प्रशासनिक कार्रवाई की भनक इन तक पहुंच जाती थी। गौरतलब है कि सोमवार को कलेक्टर के दौरे के बाद से शुरू हुई कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही।
हनुमतपुरा और रैपुरा में पांच ट्रक जब्त
तीन ट्रकों द्वारा अवैध रेत का परिवहन करने की सूचना चौकी प्रभारी हनुमतपुर को पता चलने पर टीआई गिरीश धुर्वे को सूचना दी। मोहाना और मझगांय के बीच दो ट्रक रेत से भरे एक एक खाली ट्रक को पकड़ा गया। जिसमें एमपी16 एच0680, एमपी35 एचए0392, रेत से भरे थे। इसके अलावा ट्रक क्रमांक एमपी 16 एच-0748 जो खाली को पकड़कर थाने में खड़ा कराया।
रेत के परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं
खनिज विभाग को कोर्रवाई के लिए दे दिया गया। वहीं दूसरी ओर रैपुरा में कटनी आरटीओ ने दो ट्रक अवैध रूप से रेत के पकड़े। जिसका नंबर क्रमांक एमपी 34एच 0514 और टीएन 66 ई 9729 को जब्त किया है। वाहन चालकों के पास रेत के परिवहन संबंधी दस्तावेज नहीं थे। महानदी से रेत सागर जाती है जो कि कई बार रातों रात रेत से भरे ट्रक निकल जाते हैं और कोई भी ध्यान नहीं देता है।
17 लाख की रेत जब्त
कार्रवाई के दौरान बरौली की अवैध रेत खदान से करीब 14 ट्रक रेत जब्त की गई है। इसी तरह से दो जगह पर रेत के अवैध डंप जब्त किए गए हैं। इन दोनों डंपों में 25 से 30 ट्रक रेत होगी। इस प्रकार करीब 50 ट्रक रेत जब्त की गई। जिनकी अनुमानि कीमत 15 से 17 लाख रुपए बताई जा रही है। एसडीएम विनय द्विवेदी ने बताया कि 10 ऐसे किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है जिन्होंने अपने खेतों से अवैध रूप से रेत के उत्खनन की अनुमति दी थी।
Published on:
28 Dec 2017 12:26 pm
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
