25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राइट हैंडर्स के मुकाबले ज्यादा क्रियेटिव होते है लेफ्ट हैडर्स, महिला पीएसआई ने बताई रोंचक घटनाएं

दुनियां में रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें दाहिने हाथ से काम लेने के मुकाबले बनाई जाती है। बहुमुखी प्रतिभा, कल्पना शक्ति का ज्यादा उपयोग करते है लेफ्ट हैंडर्स। वर्ष 2017 बैंच की पन्ना जिले के कोतवाली थाने में कार्यरत पीएसआई जया सोनी ने बताई अनसुनी कहानिंया। लेफ्टी होने पर जताई गर्व।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Rudra pratap singh

•

Updated: 12 Aug 2018, 5:32 PM IST

Left hand operators are more creative than left handers

Left hand operators are more creative than left handers

पन्ना. वर्ल्ड लेफ्ट हैंडर्स डे 13 अगस्त 1991 को शुरुआत की गई थी। जिसका मकशद लेफ्ट हैंडर्स लोगों में मौंजूद हीन भावना को खत्म करना था। एक अनुमान के मुताबिक पूरी आबादी में करीब 10 प्रतिशत लोग लेफ्ट हैंडर्स होते है। राईट हैंडर्स के मुकाबले लेफ्ट हैंडर्स अपने कार्य को ज्यादा तबज्जों देते है। साहित्य, कला, खेलस राजनीति, शिक्षा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में कई ख्याति प्राप्त हस्तियां है जो कि लोगों के बीच में काफी फेमस है। क्रिकेट के खेल में पूर्व क्रिकेट सौरभ गांगूली व युवराज सिहं के चौके-छक्के तो याद ही होगे। दुनिया में राईट हैंडर्स बहुसंख्यक है मगर लेफ्ट हैंडर्स की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हे विश्व लेफ्ट हैंडर्स दिवस पर बधाई संदेश देते है। पन्ना जिले के कोतवाली थाने में वर्तमान में पीएसआई के पद पर कार्यरत जया सोनी ने बताई रोंचक बाते। मप्र के सागर जिले के मकोनिया में 3 फरवरी 1993 को एक साधारण परिवार में जन्मी जया सोनी ने लेफ्टी होने का दंष घर परिवार व दोस्तों के बीच में झेला। कई दफा तो परिवार के सदस्यों के द्वारा लेफ्ट हैंड उपयोग नहीं करने के सैंकड़ो जतना किए।

आजमाने के बाद भी नहीं हुआ सुधार
लेफ्ट हैंडर्स डे पर बातचीत के दौरान पीएसआई जया सोनी ने बताया कि जब मैं स्कूल में पढती थी, तो अन्य विद्यार्थियों की तरह राइट हैंड से लिखने की कोशिस की। मेरे लेफ्ट हैंडर्स में होने के कारण दोस्त भी चिढाने लगते थे। उन्होंने बताया कि घर में राइट हैंड से काफी कोशिस किए मगर आदत सी थी जो बन गई।

राइट टर्न में होती है दिक्कत
आम तौर जो व्यक्ति जिस भी हाथ का ज्यादा उपयोग करता है, वह उसके लिए सर्वाधिक उपयोगी होता है। खाना खाने, पानी पीने, लिखाई, वाहन चलाने आदि कार्यो में। विश्व लैफ्ट हैंडर्स दिवस पर उन्होंने बताया कि लेफ्ट टर्न में लिए ज्यादा सरल होता है, मुकाबले राइट टर्न के। उन्होंने बताया कि स्कूटी चलाने में राइट टर्न में कभी-कभार दिक्कत होती है।

ट्रेनिंग के दौरान हथियार चलाने में करना पड़ा परेशानी का सामना
आमतौर पर हथियार राइट हैंडर्स को ध्यान में रक कर बनाएं जाते है। उन्होंने बताया कि जब मैं ट्रेनिंग में थी तो हथियार चलाने के प्रशिक्षण के दौरान दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बाद में प्रेक्टिस करते-करते सुधार आ गया।

राइट हैंड से नहीं भरता पेट
लेफ्ट हैंडर्स के लिए सबसे ज्यादा दिक्कत खाने, पीने को लेकर होती है। जो कि कई दफा लेफ्टी होने के बावजूद भी लोग राइट हैंड़ उपयोग करते है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन से लेफ्ट हैंड में खाने पीने की आदत होने कारण कई दफा पार्टी में राइट हैंड से भोजन करना पड़ता है। मगर राइट हैंड़ से मेरी भूख नहीं मिटती।