13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

20 दिन के अंदर MP में दूसरे तेंदुए की शिकार, फंदा लगाकर शिकारियों ने की वारदात

वन विभाग के निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 20 दिन के अंदर दक्षिण वन मंडल क्षेत्र में हुई दूसरे तेंदुए की मौत

2 min read
Google source verification
Leopard hunting in panna madhya pradesh

Leopard hunting in panna madhya pradesh

पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिला में 20 दिन के अंदर दूसरे तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। बताया गया कि दक्षिण वन मंडल के पवई वीट अंतर्गत सुरकहाई हार में अज्ञात शिकारियों द्वारा फंदा लगाकर तेंदुए का शिकार कर लिया गया। फिर भी मामले की भनक मैदानी अमले को नहीं लगी।

वरिष्ठ अधिकारियों तक बात पहुंचने के बाद आनन-फानन में मैदानी अमला गहरी नींद से जागे और घटनास्थल का परीक्षण किया। पंचनामा कार्रवाई उपरांत तेंदुए के शव का पीएम कराया गया। इधर, मामले की भनक लगते ही डीएफओ मीना मिश्रा सहित पन्ना जिला और छतरपुर के वन अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

9 साल के प्रौढ़ तेंदुए का शिकार

जानकारी के अनुसार वन विभाग के सुरकहाई हार में करीब 9 साल के एक प्रौढ़ तेंदुए का शिकार होने की जानकारी वन विभाग के जिम्मेदारों को मंगलवार पता चली। इसके बाद मैदानी अमले द्वारा आनन-फानन में मामले की जानकारी डीएफओ मीना मिश्रा और सीसीएफ छतरपुर को दी गई।

बारीकी के साथ की गई जांच

मंगलवार को रात हो जाने के कारण अधिकारियों द्वारा सुबह शिकार स्थल का निरीक्षण किया गया। जहां तेंदुए का फंदा लगाकर शिकार किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद डॉग स्क्वार्ट की टीम को बुलाया गया। डॉग द्वारा शिकार स्थल की बारीकी के साथ जांच की गई। इसके बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया गया। बाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तेेंदुए के शिकार की वारदात को कवरेज करने गए मीडियकर्मियों से रेंजर शिशुपाल अहिरवार ने अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की शिकायत भी की है।

करंट लगने युवक की मौत
जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम डिलमिला में खेत में पानी लगा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का पंचनामा बनाने के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया। जिसे बाद में अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम बुधेड़ा हाल टेढीधार सौरभ पिता इन्द्र पाल(18) ग्राम झिलमिला स्थित अपने खेत में पानी लगा रहा था। इसी दौरान बीती शाम करीब 7 बजे अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर प्रकरण को विवेचना में लिया है।