
11 rupees water being added to the milk of 55 rupees
पन्ना. भारतीय नस्ल की गाय व भैस पालन को बढ़ावा देने व अधिक दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए पशुपालन विभाग ने गोपाल पुरस्कार योजना शुरू की है। इसके तहत विकासखंड स्तर पर 13 व 14 नवंबर को जनपद सीइओ की अध्यक्षता में खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उप संचालक पुश चिकित्सा सेवाएं पन्ना ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता 25 से 30 नवंबर के मध्य जिला पंचायत सीइओ की अध्यक्षता में होगी। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रतियोगिता में भारतीय देषी नस्ल की दुधारू गौ एवं भैस वंषीय पशु की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें गौवंषीय एवं भैसवंषीय पशुओं की प्रतियोगिता के पुरस्कार पृथक-पृथक होगें।
पुरस्कार निर्धारित
ब्लॉक स्तर पर गाय व भंैस की पृथक-पृथक प्रतियोगिता में प्रथम आने पर 10 हजार, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार 500 व तृतीय पुरस्कार 5 हजार निर्धारित है। जिला स्तरीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार , तृतीय पुरस्कार 15 हजार व 7 सांत्वना पुरस्कार 5-5 हजार दिए जाएंगे। उन्होंने जिले के पशु पालकों से अनुरोध किया है कि जिन पशुपालकों की देशी नस्ल की गाय का दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 4 लीटर व भैस का दुग्ध 6 लीटर है, वे पशुपालन विभाग की नजदीकी संस्था में सम्पर्क कर निर्धारित समयावधि के पूर्व आवेदन प्रस्तुत करें और प्रतियोगिता में भाग लेकर पुरस्कार प्राप्त करें।
Updated on:
28 Oct 2019 06:52 pm
Published on:
28 Oct 2019 06:52 pm
