
Lok Sabha Election 2024: केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) आज बुधवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगी। वे यहां पन्ना (Panna) में रोड शो (Raod Show) में शामिल होंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।
बता दें कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के दूसरे चरण के लिए प्रत्याशी तैयार हैं और आज एमपी में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से प्रत्याशी वीडी शर्मा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में पन्ना जिला मुख्यालय पर अपना नामांकन जमा करेंगे। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साश ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी इन कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के दोपहर 12.45 बजे पन्ना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में रोड-शो एवं जनसभा को संबोधित करने के तत्पश्चात नामांकन दाखिल कराएंगी। एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव भी रोड शो में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
Updated on:
03 Apr 2024 09:36 am
Published on:
03 Apr 2024 09:33 am
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
