2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में बड़ा हादसा-ट्रेक्टर ट्रॉली पलटने से दो की मौत, 28 घायल, कई गंभीर

जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 5 Dec 2021, 8:24 AM IST

Huge Road Accident

Road Accident

पन्ना. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें एक महिला और ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई है। वहीं 28 लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में बच्चों को भी काफी चोटें आई है। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले में जटाशंकर धाम से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों से भरी एक ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई है। इसमें काफी यात्री सवार होकर वापस घर की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ट्रेक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होने के कारण पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।


हादसे में दो की मौत, 28 घायल, बच्चे गंभीर
यह हादसा जैतपुर तहसील बिजावर के समीप हुआ, ट्रेक्टर ट्रॉली में सवार यात्री सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव भूपतपुरा लौट रहे थे, इस हादसे में ट्रेक्टर ड्रायवर, एक महिला की मौत हो गई, वहीं 28 यात्री घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है हादसे में बच्चों की स्थिति गंभीर हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर होने के कारण उनको उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


छतरपुर जिले में है जटाशंकर
आपको बतादें की जटाशंकर धाम छतरपुर जिले में स्थित हैं, यहां हर दिन सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं,हादसे की जानकारी लगते ही पवई विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रह्लाद लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव एवं पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों की सुध लेते हुए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।