26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरित प्रदेश अभियान के तहत पन्ना में रोपे गए सैकड़ों पौधे, सभी ने ली सुरक्षा और हरियाली की शपथ

जिलेभर में पूरे मानसून सीजन में चलेगा पौधरोपण अभियान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:29 PM IST

patrika Harit Pradesh campaign in panna madhya pradesh news in hindi

patrika Harit Pradesh campaign in panna madhya pradesh news in hindi

पन्ना। पत्रिका के हरित प्रदेश अभियान के तहत रविवार को पन्ना, अजयगढ़ और पवई से अभियान की शुरुआत की गई। जिला मुुख्यालय के समीप रक्सेहा ग्राम पंचायत के पंचायत भवन परिसर और हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। इसी तरह से अजयगढ़ में वन विभाग की नर्सरी में और पवई में वन विभाग के विश्रामगृह में पौधरोपण की शुरुआत की गई।

पत्रिका समूह की ओर से हरित मप्र अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। रक्सेहा में परियोजना अधिकारी मनरेगा संजय सिंह परिहार की उपस्थिति में दोपहर करीब 12 बजे पौधरोपण अभियान की शुुरुआत की गई। अभियान के तहत स्कूल परिसर में आम और नीबू के पौधे लगाए गए। रखवाली की जिम्मेदारी शिक्षकों ने ली। कस्तूरबा कन्या छात्रावास की छात्राओं ने भी पौधो की देखभाल का जिम्मा उठाने की बात कही।

लगेंगे 58 हजार पौधे
इस अवसर पर परियोजना अधिकारी संजय सिंह ने बताया, इस साल मनरेगा के तहत जिले में कुल 58 हजार उन्नत नस्ल के पौधों का रोपण किया जाना है। 46 हजार फलदार पौधे व्यक्तिगत रूप से हितग्राहियों को उनके खेतों, बाड़ी व घरों आदि में लगाने दिए जाएंगे, जबकि 16 हजार वानकी पौधे सड़कों के दोनों ओर, सार्वजनिक स्थलों और शासकीय कार्यालयों आदि में रोपे जाएंगे। इस अवसर पर सरपंच रियाज मोहम्मद, पूर्व सरपंच सुखरानी दास, इंजीनियर संजीव जैन, कन्या छात्रावास की अधीक्षिका विभूति खरे, सचिव परेश सरकार, ग्राम रोजगार सहायक नारायण दास, सचिव अहिरगुवां कुलदीप पटेल, पंच आनंद मंडल, साधन मंडल, चित्र मंडल, अंतिम मंडल, विजन मंडल, अंकित मंडल, हर्षित मंडल, नारायणदास, जीवन मंडल, शंकर आदि उपस्थित रहे।

पवई: विश्रामगृह में पौधरोपण की शुरुआत
वन विभाग के विश्रामगृह में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉक्टर ओम हरि शर्मा, नगर निरीक्षक डीडी आजाद, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रमोद पटेल, अरविंद अग्रवाल, बलराम गुप्ता, दीपेन्द्र सिंह परमार, शरद नागर, रोहित गुप्ता, दिनेश पाठक, एडवोकेट अखिलेश खम्परिया, सतानंद पाठक, सत्यम सोनी, विवेक सक्सेना, ऋषि सरावगी, राहुल नामदेव, अभिषेक पाण्डेय, राहुल खटीक, पूरन सिंह, दान सिंह, गोविन्द सेन, जवाहर आदि ने पौधरोपण किया। पौधों की व्यवस्था रेंजर शिशु पाल अहिरवार ने की।

मझगवां: जवानों और अधिकारियों ने रोपे पौधे
मझगवां स्थित एनएमडीसी परियोजना में तैनात सुरक्षा जवानों और अधिकारियों की ओर से भी पौधरोपण किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की आेर से स्थापना दिवस पर एक दिन पूर्व 7 जुलाई को पौधरोपण अभियान के तहत परियोजना प्रबंधक राजीव जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सहायक कमांडेंट धीरज सिंह राणा, परियोजना के सभी विभागों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

अजयगढ़: खाद-पानी की उठाई जिम्मेदारी
हरित प्रदेश अभियान के तहत वन विभाग की नर्सरी में पौधरोपण किया गया। यहां पर तैनात कर्मचारियों ने पौधों को समय-समय पर खाद और पानी देने की जिम्मेदारी उठाई। रेंजर अजय बाजपेयी, हरि किशोर बाजपेयी, आशीष यादव, मुस्तकीन, रवि यादव, डिप्टी रेंजर जयकरण तिवारी, मोहन आदि मौजूद रहे।