
Question questions will be replaced by 27 in question 37 questions
पन्ना. सीबीएसइ एक बार फिर प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव करने की तैयारी में है। वर्ष 2020 के पेपर में प्रश्नों की संख्या बढ़ेगी। पैटर्न में अभी तक 27 सवाल ही पूछे गए थे, लेकिन अब सवाल बढ़ाकर 37 करने की तैयारी हो रही है। इस संबंध में सिफारिश की गई है। एक अंक के सवालों की संख्या 10 की जगह 20 होगी। आब्जेक्टिव प्रश्नों के साथ दो अंक, तीन अंक और पांच अंकों के भी सवाल होंगे। फिजिक्स और केमिस्ट्री में 10 से 12 सवाल अनिवार्य रूप से न्यूमेरिकल के होंगे। दो और तीन अंकों वाले सात-सात सवाल होंगे। अगले सेशन से 5 अंकों के तीन सवाल पूछे जाएंगे।
परिणाम आने के बाद स्कूलों को दी जाएगी सूचना
बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद इस बदलाव की जानकारी स्कूलों को दी जाएगी। बोर्ड अब एक अंक वाले सवालों की संख्या दोगुनी करने की तैयारी में है। इन सवालों का उत्तर देने में विद्यार्थियो की संख्या में कम समय लगेगा। इन सवालों का एक शब्द, एक लाइन उत्तर देना होगा। इससे विद्यार्थियों का समय बचेगा। कॉन्वेंट स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक मिथिलेश सिंह ने बताया, इस पद्धति के लागू हो जाने के बाद उन विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा जो अधिक कमजोर हैं। उन्होंने बताया, 20 नंबर के ऑब्जेक्टिव होने से आसानी से अंक ला सकेंगे। 23 नंबर में छात्र-छात्राएं पास हो जाते हैं। यानि इन नंबरों की सहायता से अब आसानी से पास होंगे। इस वर्ष फिजिक्स का पेपर अधिक कठिन आया था। यह लागू होने के बाद अब कठिनाई नहीं रहेगी।
हटाए जाएंगे कई टॉपिक
बोर्ड ने 12वीं में केमिस्ट्री के सिलेबस से सॉलिड स्टेट की यूनिट हटा दी है। पी-ब्लॉक में से ग्रुप 15 को भी हटा दिया है। दूसरे सब्जेक्ट में भी उन टॉपिक्स को हटाया जाएगा, जिसकी जरूरत प्रतियोगी परीक्षा में नहीं होती है। सीबीएसइ प्रश्न पत्र को ऐसा बनाने की तैयारी में है कि उत्तर लिखने के लिए स्टूडेंट्स को पूरा सब्जेक्ट पढऩा होगा।
Updated on:
19 Apr 2019 01:57 am
Published on:
19 Apr 2019 06:10 am
बड़ी खबरें
View Allपन्ना
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
