11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पन्ना में बदमाशों का आतंक, जब्त रेत ही चुरा ले गए

जनसुनवाई में भी आई थी शिकायत  
2 min read
Google source verification
Panna news

Panna news

पन्ना. अजयगढ़. पन्ना जिले में बदमाशों का आतंक छाया है। यहां ये जब्त रेत तक चुरा ले जा रहे हैं। अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम भीना में खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जब्त करने के बाद रेत को वीरेंद्र सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया था। अब वीरेंद्र सिंह ने ही एसडीएम को आवेदन देकर जब्तशुदा रेत की चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। कुछ इसी तरह जब्त रेत चोरी जाने का ज्ञापन जनसुनवाईमें भी कलेक्टर के पास पहुंचा था।


एसडीएम को आवेदन
वीरेंद्र सिंह पिता शिवराम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम भीना थाना व तहसील अजयगढ़ ने एसडीएम अजयगढ़ को एक आवेदन देकर बताया है कि खनिज व राजस्व की सयुक्त टीम के द्वारा भ्रमण के दौरान ग्राम भीना की आराजी नंबर 957 रकवा 0.350 हेक्टेयर खातेदार सिमिया बेवा गयादीन के की जमीन से रेत का अवैध डंप जब्त किया गया था। जब्ती के बाद इसे वीरेंद्र सिंह के नाम सुपुर्दगी में दिया गया था। बालू का पंचनामा बनाया गया था। आवेदन में बतया, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जब्तशुदा सुपुर्दगी की रेत रात में खेत से भरकर चोरी छिपे बिक्री कर लिया।


चोरी छिपे बेच दी
यहां से सीधे ट्रैक्टरों से चोरी हुई य सीधे ट्रक भरवा दिए गए। चोरी छिपे जब्तशुदा रेत बेच ली गयी। सुपुर्दगीकर्ता को जैसे ही पता चला उसने एसडीएम को बरेत चोरी की जांच करवाकर कानूनी कार्यवाही की मांग की एवं बची हुई जब्तशुदा रेत को चोरी से उठाने पर रोक लगाने का आवेदन दिया।

एसडीएम बोले
एसडीएम अजयगढ़ एसके गुप्ता ने बताया कि जब्त शुदा रेत की चोरी का ग्राम भीना से एक आवेदन आया है। जिसकी बीरा मंडल तहसीलदार को जांच के लिए दिया गया है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसी बुनियाद पर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

IMAGE CREDIT: patrika