27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कस्बाई इलाकों में यातायात पुलिस मोबाइल वाहनों से करेगी निगरानी, यहां जानिए किस तरह मिलेगी सहूलियत

जिले के कस्बाई इलाकों की व्यवस्था पर नजर रखने यातायात पुलिस को मिलीं आधुनिक सुविधाओं से लैस दो बाइक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Suresh Mishra

•

Updated: 16 May 2018, 11:00 AM IST

traffic police big news in panna

traffic police big news in panna

पन्ना। जिलेभर में बड़ी संख्या में सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें लोगों की मौत भी हो रही हैं और लोग घायल भी हो रहे हैं। इन हादसों मेंं कई लोग जीवन भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं जिससे उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन विपरीत स्थितियों पर प्रभावी अंकुश लगाने जिले की यातायात पुलिस अब कस्बाई इलाकों में भी सतत निगरानी रख सकेगी। इसके लिये शासन की ओरे से जिले की यातयात पुलिस को दो आधुनिक सुविधाओं से युक्त बुलट बाइक प्रदान की गई है। इन दोनों वाहनों से जिले के दोनों छोरों की सतत निगरानी की जा सकेगी।

यातायात थाना प्रभारी ज्येाति दुबे ने बताया, वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी तरीके से रोक लगाने पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले के यातायात विभाग को दो विशेष सुविधाओं से युक्त बाइक प्रदान की गई हैं। इन बाइकों में विशेष सुविधाएं हैं जिससे यातायात कर्मियों को डयूटी के दौरान काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया वाहनों में सवार याातायात कर्मी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर ओवर लोड वाहनों, टै्रफिक नियमोंं का उल्लंघन व तेज रफ्तार से वाहन चालकों पर पैनी नजर रख सकेंगे। हेलमेट नहीं लगाने वालों और सीट बेल्ट नहीं बांधने वालों पर भी कार्रवाई कर सकेंगे।

सवारी ढोने वाले वाहनों पर विशेष नजर
यातायात प्रभारी दुबे ने बताया, ग्रामीण क्षेत्रों से सवारी ढोने वाले वाहन में लगातार ओवरलोडिंग की शिकायत मिल रही है। जिनमें ऑटो, टैक्सी व कई अन्य छोटे वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी भर लेते हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। यातायात सप्ताह के दौरान जहां जिले भर में टै्रफिक नियमों की जानकारी दी गई थी। इसके बाद भी अपेक्षित सुधार नहीं हो सका था। लागतार जिलेभर में कार्रवाई होने पर ही स्थिति में सुधार लाया जा सकता है।

मोटरबाइकों में फस्टेड बाक्स
उन्होंने बताया दोनों मोटरबाइकों में फस्टेड बाक्स के साथ कई महत्वपूर्ण सामग्री भी साथ होगी। जिससे सड़क दुर्घटना में घायलों की मौके पर ही मदद की जा सकेगी। उन्होंने बताया, बाइक सवार यातायात कर्मियों को जिले के प्रमुख ब्लैक स्पॉट और डेंजर एक्सीडेंटल जोन पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया, उक्त व्यवस्था लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था में आपेक्षित सुधार लाया जा सकेगा। उन्होंने सभी वाहन चालकों से उक्त व्यवस्था में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करते हुउ सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की अपील की है।