25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के इस घाटी में भीषण भिड़ंत से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल, पूरी खबर के लिए पढ़े यहां

चित्रकूट से दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे यात्री, मडला घाटी के पास की घटना, रात्रि करीब 3.30 बजे की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Rudra pratap singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 8:42 PM IST

truck and car Accident in panna madala ghati

truck and car Accident in panna madala ghati

पन्ना. कामतानाथ के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार जिले के मडला में एक ट्रक से टकरा गई। जिसमें कार में सवार आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले के मडला घाटी के पास सोमवार रात्रि करीब 3.30 बजे बोलेरो व ट्रक की टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम देवगांव से दो दिन पहले एक परिवार चित्रकूट दर्शन के लिए रवाना हुए थे। चित्रकूट से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी मडला घाटी के पहले रास्ते में खडे एक ट्रक क्रमांक एमपी 04 एचई 2217 से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें सवार लगभग आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो में चार बच्चे सहित सात अन्य लोग सवार थे। घटना के बाद यात्रियों के द्वारा के आनन-फानन में 100 डायल को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने सभी घायलों के फौरन ही जिला अस्पताल लाया गया। घटना की संबंधित जानकारी पुलिस ने दर्ज कर ली है। हादसे में अशोक सेन, भाग्यवती सेन, सुमन सेन,उदित सेन, आदित्य, अंगूरी, ममता, हेमलता व अनिल को चोट पहुंची है।

घटना के बाद ट्रक के चालक व परिचालक फरार
यात्रियों से भरी बेलोरो टकरा जाने के बाद, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। वही घायलों के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बेलोरो का वाहन चालक कई घंटो कार चलाने के कारण नीद में था। जिस कारण वह सामने खडे ट्रक को नहीं देख पाया और भिड़ंत हो गई।

परिजनों के लगा रहा तांता
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद घायलों ने संबंधित जानकारी परिजनों को दी। जिससे मंगलवार को जिला अस्पताल में घायलों के देखने के लिए परिजनों का तांता लगा रहा। वहीं घायलो को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर इलाज जारी है।