6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गंध से परेशान आक्रोशित ग्रामीणों ने नगर पालिका के कचरा वाहन लौटाया, मचा हड़कंप, जानें क्या है वजह

महीनों से परेशान थे ग्रामीण, शिकायत के बाद भी पालिका नहीं दे रहा था ध्यान

2 min read
Google source verification
The garbage dumped out of the house fell on the victim, death

The garbage dumped out of the house fell on the victim, death

पन्ना. नगर पालिका द्वारा करीब एक माह से शहर से निकलने वाले ठोस अपशिष्टको पुरुषोत्तमपुर स्थित जेल के पीछे खदानों में डाला जा रहा था। इससे दुर्गंध के कारण पुरुषोत्तमपुर के लोग काफी परेशान थे। गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे जब शहर से कचरा समेटने के बाद जब जेल के पीछे कचरा डालने के लिए जा रहे थे तभी वाहनों को ग्रामीणों ने जेल रोड पर जाम लगाकर वाहनों को रोक दिया और कचरा फेकने से मना करने लगे। यहां करीब छह घंटे तक हंगामे के हालात बने रहे। इसी बीच कचरा से भरे वाहनों को नगर पालिका बुला लिया गया था। तहसीलदार और सीएमओ ने गांव के लोगों से चर्चाकर कचरे को सहीदन बस्ती के पास चिन्हित खदान में ही डाले जाने का आश्वासन देने के बाद मामला शांत हो सका।

छह घंटे तक चलता रहा हंगामा
गौरतलब है कि नगर से निकलने वाले कचरे को इस तरह से खुले आसमान तले फेकने पर कोर्ट की ओर से पूर्वमें ही रोक लगाईजा चुकी है। इसी कारण से बाइपास में लाखों रुपए की लागत से कचरा प्रसंस्कारण केंद्र की स्थापना की गई थी। इसकी कचरा निस्तारन क्षमता शहर से निकलने वाले कचरे से बहुत कम होने के कारण नगर पालिका ठोस अपशिष्टके एक बड़े हिस्से को कभी बाइपास में तो कभी माझा के पास तो कभी जेल के पास फेक देती है।

मनमानी तरीके से फेंका जा रहा कचरा
वाहनों को रोकने वाले ग्रामीणों ने बताया, नगर पालिका को कचरा के लिए सहीदन के पास की खदान आवंटित की गईथी, इसके बाद भी कचरा वाहन वाले मनमानी तरीके से पूरे रास्ते में जहां मन पड़ता है वहीं कचरा फेक देते हैं। इससे पूरे मार्गमें कचरा फेला हुआ है। गांव के लोग दुर्गंध से परेशान तो हंैं ही साथ ही सांस भी नहीं ले पाते हैं। संक्रमित मच्छरों और मक्खियों के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बना रहता है।

नपाकर्मी से नोकझोक, छह घंटे तक हंगामा
ग्रामीणों द्वारा वाहनों को कचरा फेकने से रोकने पर नगर पालिका के सफई दरोगा भी मौके पर पहुंच गए। इससे कचरा फेकने को लेकर उनकी ग्रामीणों के साथ तीखी नोकझोक हुई। इसके बाद भी ग्रामीणों के कचरा नहीं फेकने देने पर उन्होंने वरिष्टअधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद कचरे से लदे करीब आधा दर्जन वाहनों को बुलाकर नगर पालिका के मुख्य गेट के सामने सड़क के दोनों ओर खड़ा करा दिया गया। इससे आसपास के लोग कई टन कचरे के एकसाथ एकत्रित होने से लोग दुर्गंध से परेशान होने तो लगे ही साथ ही यहां जाम के हालात भी बनने लगे।

चिह्नित स्थान पर ही कचरा डालने का अश्वासन
क्षेत्र भ्रमण के बाद अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि पूरे मार्गमें फैले कचरे को एकत्रित करा लिया जाएगा और इसके बाद पूरे कचरे को सहीदन के पास चिन्हित स्थान पर ही फेकने का अश्वासन दिया गया। इसके साथ की पूरे मार्गमें फैले कचरे को समेटने के लिए जेसीबी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे नगर से निकले कचरे को ठिकाने लगाया जा सका और जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली।
अधिकारियों ने

दी समझाइश
पुरुषोत्तमपुर से कचरा से भरे वाहनों के वापस आने के बाद पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी और सीएमओ ओपी दुबे सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को पंचायत भवन में बैठाकर समझाइश दी। इसके बाद भी ग्रामीण नहीं तो अधिकारियों ने कचरा फेंकने वाले स्थान का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने भी पाया कि कचरा पूरे मार्ग में फैला है। जिससे ग्रामीण को परेशान होती है।