प्रश्न:- विकास व युवाओं के लिए क्या करेंगे?
जवाब: विकास के लिए यहां उद्योगों की स्थापना की दिशा में ध्यान देंगे। पानी, खेती और रोजगार को आपस में जोड़ेंगे। रेलवे को शीघ्र लाने का प्रयास करेंगे। खजुराहो को दुनिया में आगे ले जाने का प्रयास करेंगे। टूरिज्म के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं। इस दिशा में काम किया जाएगा। इससे रोजगार बढ़ेगा, साथ ही पर्यटन क्षेत्र में विकास की संभावनाओं का बेहतर दोहन हो सकेगा। बहोरीबंद क्षेत्र में पानी की समस्या के लिए मां नर्मदा के जल को संसदीय क्षेत्र में लाने का प्रयास किया जाएगा।