अभय ने डांसर पर खूब नोट लूटाएं और अश्लील डांस स्टेप करते हुए कैमरे में कैद हो गए थे। वहां मौजूद लोगोें ने डांस का जमकर मजा लिया और कुछ लोगों ने इस डांस को अपने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। यह वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद अभय कुशवाहा को बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस वीडियो को मुद्या बनाकर विपक्ष ने विधानसभा में अभय की जमकर आलोचना की थी । अभय कुशवाहा पूर्व में जदयू की तरफ से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं । उन्होंने बिहार के गया जिले की टेकरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था ।