5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार: बस दुर्घटना स्थल पर कांग्रेस विधायक की सेल्फी से विवाद, दी सफाई

बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को हुए बस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर सेल्फी लेने से एक कांग्रेस विधायक विवादों में आ गई हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 23 Sep 2016, 9:52 AM IST

बिहार के मधुबनी जिले में सोमवार को हुए बस हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर सेल्फी लेने से एक कांग्रेस विधायक विवादों में आ गई हैं।

हादसे में 23 यात्रियों की मौत हो गई थी। मधुबनी के बेनीबट्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भावना झा ने फेसबुक पर एक तस्वीर डाली थी। इसमें वे हादसे के बाद दुर्घटनास्थल पर लोगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रही थीं।

बिहार : मधुबनी में यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरी

भावना ने अपना बचाव करते हुए कहा कि ऐसा कर उन्होंने कोई गलती नहीं की है, क्योंकि उक्त हादसे में बचाव कार्य में लगे स्थानीय युवकों द्वारा इसको लेकर उनसे अनुरोध किए जाने पर वे इसके लिए राजी हुई थीं। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए इसको लेकर विवाद उत्पन्न करने का आरोप लगाया।