(पटना,कैमूर): उच्च शिक्षा पाने का सपना संजोए बैठे छात्रों के लिए अच्छी ख़बर है। राज्य सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक परेशानी के चलते अपनी शिक्षा न छोडे इसके लिए सरकार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लेकर आई है जिसके अंतर्गत इंटर की पढाई पूरी करने के बाद कोई छात्र आगे की पढाई करना चाहता है तो वह योजना के तहत लोन लेकर अपनी पढाई पूर कर सकता है।