(पटना):आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के जेल में रहते विरासत संभालने की पारिवारिक जंग में सत्तारूढ़ दल भी खूब रोटियां सेंक रहे हैं।लालू परिवार में इन दिनों इसे लेकर खूब गरमाहट है कि उनका वाजिब उत्तराधिकारी आखिर कौन बनेगा। भाजपा नेता और सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामनारायण मंडल ने यह बयान देकर सनसनी फैला दी है कि जल्द ही आरजेडी में टूट संभावित है। उन्होंने यह भी कहा कि आरजेडी के कई नेता और विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।हालांकि इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने पत्रिका के साथ बातचीत में कुछ भी स्पष्ट कहने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि मुझे अधिक जानकारी नहीं है।