2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में अगले दो घंटे में होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल

Bihar Weather बिहार में मौसम ने करवट ली है। मानसून अपने पूरे रंग में दिख रहा है। इसका असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिल रहा है। बिहार के कई जिलों में बारिश हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 29 Jul 2025, 8:30 AM IST

Bihar Weather

पटना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ANI

Bihar Weather बिहार के 12 जिलों में अगले दो-तीन घंटे में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने इल जिला के लोगों से आग्रह किया है कि वे जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मानसून फिलहाल दक्षिण बिहार में काफी मजबूत स्थिति में है। लेकिन उत्तर बिहार में आते-आते यह कमजोर पड़ जा रहा है। इससे बारिश हो रही है।

अगले दो घंटे में कहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार सीवान, सारण, पटना, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नलंदा, लखीसराय, मुंगेर जिले के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। यहां पर भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

सात जिलों में आज यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुासर मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मंगलवार को जमुई, बांका, भागलपुर और अररिया जिले कई स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में मौसम विभाग की ओर से ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा जमुई, नवादा और मुंगेर जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यहां येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण बिहार के जिलों के एक या दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने की संभावना है।

कैसा रहेगा अगले 3 से 5 दिनों का मौसम

बिहार में अगले 3 से 5 दिनों तक बिहार के विभिन्न हिस्सों में मध्यम वर्षा की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार है।

कैसा रहेगा पटना का मौसम

रविवार की रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश के कारण राजधानी पटना पानी-पानी हो गया। कई इलाके तालाब और झील में बदल गए हैं। इसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी हो रही। अनुमान जताया गया है कि पटना में अगले 1-2 दिनों तक रूक-रूक कर बारिश हो सकती है।