2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Weather: मौसम विभाग ने बताया कब तक होगी बारिश? बिहार के इन 6 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार के छह जिलों में आज भी बारिश होगी। मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 30 Jul 2025, 7:46 AM IST

heavy rain

बिहार के 6 जिलों में आज भी होगी बारिश। फोटो ANI

Bihar Weather बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों से राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है। पटना में भी मौसम का मिजाज बदला है। रूक-रूक कर बारिश का सिलसिला जारी है। इधर, मौसम विभाग ने बुधवार को बारिश को लेकर कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर फिलहाल अगले तीन दिनों तक जारी ही रह सकता है।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर में अति भारी बारिश हो सकती है। जबकि कैमूर, रोहतास समेत कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में ठनका गिरने की भी संभावना है। जिसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पूरे राज्य में वज्रपात का अलर्ट जारी है।

कल कैसा रहेगा मौसम …

गुरुवार (31 मई) को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर समेत आसपास के जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में ठनका गिरने की संभावना है।

औरंगाबाद में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार के औरंगाबाद में मंगलवार की सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दाउदनगर में तीन स्थानों पर पेड़ गिर गये, जिसके कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। पेड़ गिरने के कारण कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। यह पेड़ बिजली के एलटी लाइन पर गिरा, जिसके कारण कुछ देर तक पूरे शहर में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। भखरुआं मोड़ से दाउदनगर बाजार के बीच आवागमन में लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। इधर, पिराहीबाग में भी एक बड़ा पेड़ बिजली के एलटी लाइन पर गिर गया, जिसके कारण पिराहीबाग और पुराना शहर इलाके में काफी देर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

गोपालगंज में कैसा रहेगा आज मौसम

बिहार के गोपालगंज में उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश ने बड़ी राहत मिली है। गोपालगंज में मंगलवार की सुबह से ही काले घने बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया था। इस बीच पुरवा हवा ने बादलों को कमजोर किया लेकिन, तीन बजते ही शहर में हल्की बारिश शुरू हो गयी। लेकिन जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप के साथ ही आर्द्रता 94 फीसदी तक रही। जिससे लोग पसीने से तर-बतर रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य 34.3 डिग्री से 1.2 डिग्री कम होकर 33.1 सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 86 से 94% पर पहुंच गयी जबकि पुरवा हवा 13.6 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से लेकर सोमवार तक जिले में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान हल्के से लेकर मध्यम तक बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पुरवा हवाओं में नमी के कारण बारिश व उमस का सामना करना पड़ेगा।

पूर्णिया में कैसा रहेगा आज मौसम

पूर्णिया शहर और इसके आसपास के इलाकों में मंगलवार को छिटपुट बारिश हुई। लेकिन, इससे उमस बढ़ गई. लोगों को भरी गर्मी से मुक्ति नहीं मिली। मौसम विभाग ने जिले में झमाझम बारिश की संभावना व्यक्त किया था। पूर्णिया में पिछले 24 घंटे में मात्र 1 मिमी. बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार की देर शाम से बुधवार की सुबह बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली और आंधी की भी संभावना जतायी गई है। मौसम विभाग ने पूर्णिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह सिलसिला 02 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी।