2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डाल्टनगंज के चौक थाना क्षेत्र में लुटेरों ने एटीएम में डालने जा रहे 54 लाख रुपए लूटे

बाइक सवार तीन लुटेरों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में डालने ले जाए जा रहे 54 लाख रुपए लूट लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Siddharath Bhatt

•

Updated: 15 Jun 2018, 3:06 PM IST

robbery symbolic

robbery symbolic

(प्रियरंजन भारती की रिपोर्ट)
पटना। बाइक सवार तीन लुटेरों ने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में डालने ले जाए जा रहे 54 लाख रुपए लूट लिए। घटना डाल्टनगंज के चौक थाना क्षेत्र में जिला स्कूल के पास शुक्रवार साढ़े दस बजे सुबह की है। पुलिस ने सूचना मिलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद लुटेरों की धरपकड़ का अभियान तेज कर दिया है। डीआईजी विपुल शुक्ला ने मौके का मुआयना करने के बाद जांच में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

धक्का मुक्की कर छीने रुपए


पुलिस सूत्रों ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की शाखा चौक थाना क्षेत्र में जहां है वहां से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एटीएम में डालने के लिए बैंक के एजेंट और कर्मी रुपए लेकर जा रहे थे। बाइक सवार लुटेरों ने एटीएम से चंद कदमों की दूरी पर बैंककर्मियों को पहले धक्का मार दिया और फिर धक्का मुक्की करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बैग हाथ में आने पर लुटेरे रुपए लेकर भाग खड़े हुए। बताया जाता है कि बैंककर्मियों के साथ गार्ड भी था लेकिन उसके पास कोई हथियार नहीं था। इस वजह से वह लुटेरों पर काबू नहीं कर सका। पुलिस घटना में बैंक कर्मचारियों की मिली भगत के साथ अन्य बिंदुओं पर भी पड़ताल कर रही है। पुलिस ने इस मामले में बैंक कर्मियों से भी पूछताछ की है।

इलाके की नाकाबंदी


पुलिस ने लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए पूरे इलाके की नाकाबंदी की। शहर के हर इलाके और नाके और चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों और लूट के शिकार बैंककर्मियों के बताए हुलिए के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। बैंक के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। लूट की इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।