भागलपुर,27अप्रैल: राज्य में अपराधी बेखौफ हो गए है। इन बदमाशों ने गुरूवार रात एक बारात को शिकार बना लिया। दहशतगर्दों ने बारातियों पर फायरिंग की और बम विस्फोट भी किया। इस घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज चल रहा है। इन अज्ञात बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।