2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शौच के लिए जा रही महिला के साथ गैंगरेप कर बनाया वीडियो,शादी में शामिल होने आई थी पीड़िता

महिला के साथ दुराचार कर वीडियो बनाने का यह पहला मामला नहीें है......
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 5 May 2018, 4:23 PM IST

gang rape

gang rape

(बक्सर/बिहार): बिहार में महिलाओं से दुराचार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। बक्सर जिले में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपी युवक यहीं नहीं रूके उन्होंने इस घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता से मारपीट भी की। दुष्कर्म की शिकार महिला के कहने पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राकमिकी दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने दो युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया है पर दो आरोपी अभी भी फरार है।

बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके आई थी

यह घटना बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र की है। पीड़िता अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अपने मायके आई थी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ रात को शौच के लिए नहर किनारे गई थी। ऐसे में चारों युवक वहां आए जिन्होंने महिला के साथ बारी-बारी से दुराचार किया। बेखौफ आरोपितों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया और पीड़िता के साथ मारपीट भी की। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र के मुखिया का बेटा भी इस मामले में आरोपी बताया जा रहा है। मुखिया पुत्र समेत दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

नाबलिग को अर्धनग्न कर बनाया वीडियो पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार

राज्य में किसी महिला के साथ दुराचार कर वीडियो बनाने का यह पहला मामला नहीें है। पीछले सप्ताह जहानाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे आधा दर्जन के करीब युवक एक नाबलिग दिख रह लड़की को अर्धनग्न कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने स्वयं सज्ञान लेकर इस मामले की जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए 11 युवकों में से 7 युवक नाबालिग थे। पुलिस ने इस मामले की पीड़िता का भी पता लगा लिया था जो कि नाबालिग थी।