4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को महागठबंधन में आने के लिए किया आमंत्रित!

मांझी ने कहा कि महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर कोई कठिनाई नहीं है। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष एक शर्त भी रख डाली..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 8 Jun 2018, 4:59 PM IST

jatinram manjhi and upendra khushwah

jatinram manjhi and upendra khushwah

(पटना): एनडीए के सहभोज में केंद्रीय मंत्री और रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा के शामिल नहीं होने के साथ ही कयासों का दौर तेज हो गया है। अब पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा-सेकुलर के नेता जीतंराम मांझी ने कुशवाहा को महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया है।

तेजस्वी ही होंगे महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार

मांझी ने शुक्रवार को कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का महागठबंधन में हम स्वागत करने के लिए तत्पर हैं। मांझी ने कहा कि महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे पर कोई कठिनाई नहीं है। इसके लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा के समक्ष एक शर्त भी रख डाली। कहा कि सीएम पद की दावेदारी कुशवाहा को छोड़ देनी होगी, क्योंकि महागठबंधन में इस सीट की वैकेंसी नहीं है। तेजस्वी यादव हमारे मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं।

गर्माया सियासी माहौल

मांझी के इस ऑफर से सियासी माहौल गरमा गया है। कुशवाहा गुरुवार को एनडीए के सहभोज में शामिल नहीं हुए थे। साथ ही एनडीए में रहते हुए सीटों की अधिक मांग पार्टी की तरफ से करवा दी थी। सहभोज के बाद कुशवाहा अब भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के इफ्तार दावत में भी शुक्रवार को शरीक नहीं हुए। कुशवाहा शुक्रवार सुबह पटना पहुंचे और कैमूर के लिए प्रस्थान कर गए। वह दो दिनों तक क्षेत्र में ही रहने वाले हैं।

इधर रालोसपा नेता ने की उपेंद्र कुशवाहा के चेहरे पर चुनाव लड़ने की मांग

उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए के महाभोज में नहीं आने पर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे।इसी बीच रालोसपा के बिहार अध्यक्ष नागमणि ने बिहार में एनडीए की ओर से उपेंद्र कुशवाहा को सीएम पद का दावेदार बनाने की मांग को रखकर राजनीतिक गर्मी को हवा दे दी। नागमणि ने कहा कि यदि एनडीए को लोकसभा चुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करनी है तो रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को सीएम पद का उम्मीदवार बनाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम नीतीश कुमार के विरोध में नहीं है पर इन दिनों की परिस्थिति को देखे तो एनडीए नीतीश कुमार को चेहरे पर चुनाव नहीें जीत सकती।