जेडीयू की सीटें भाजपा खाते में
इस बीच जेडीयू की सूची के आधार पर लग रहा है कि बीजेपी की कई सीटें उसके खाते में चली गई हैं। साथ ही कई बीजेपी नेताओं के टिकट कट या फंस गए हैं। झाझा से सीटिंग विधायक रविंद्र चरण यादव का टिकट फंसता दिख रहा है। सूर्यगढ़ा से प्रेमरंजन पटेल, नोखा से रामेश्वर चौरसिया, आरा से संजय टाइगर, अमरपुर से मृणाल शेखर तथा बेलहर से संजय यादव के टिकट भी कटते नजर आ रहे हैं। ये सभी सीटें जेडीयू के खाते में चली गईं हैं। पिछली बार दिनारा से प्रत्याशी रहे राजेंद्र सिंह का टिकट भी कटता दिख रहा है।