10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भक्तों ने लिया आर्शीवाद

भगवान विश्वकर्मा की पूजा से भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती बताई गई है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 17 Sep 2018, 2:14 PM IST

(पटना): पूरे देश में सृष्टि के शिल्पकार और देवों के इंजीनियर कहे जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंति हर्षोउल्लास के साथ मनाई जा रही है। बिहार में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। पूजा के लिए कई दिनों से खास तैयारियां की जा रही थीं।


पूजा के लिए यह मुहूर्त सवश्रेष्ठ

भगवान विश्वकर्मा की पूजा विशेष रुप से ज्येष्ठा नक्षत्र और आयुष्मान योग में दोपहर 11 बजे के बाद शुभ मुहूर्त में की गई। बिहार के कल कारखानों,औद्योगिक संस्थानों, प्रिटिंग प्रेसों तथा शिल्प और उद्योग से जुड़े प्रायः सभी संस्थाओं और स्थानों में की गई। निर्माण क्षेत्र और कला से जुड़े लोगों ने घरों में भी पूजा अर्चना की गई और भगवान विश्वकर्मा का आर्शिवाद लिया।

बिहार में कई प्रतिष्ठानों का एक दिन का अवकाश

भगवान विश्वकर्मा की जयंति बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में प्रतिवर्ष 17 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाती है। इसके लिए लंबे समय से तैयारियां की जाती हैं। पूजा के दिन कल कारखानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहता है। सूबे से प्रकाशित होने वाले सभी अखबारों में सोमवार को एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया गया। सभी प्रेसों में विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा की गई और अखबारों का प्रकाशन बंद रखा गया।


विश्वकर्मा की पूजा से खुश होते है शिव

भगवान विश्वकर्मा की विशेष महिमा है। इन्हें दुनिया को पहला वास्तुकार भी कहा जाता है।मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार और देव इंजीनियर हैं। माना जाता है कि उन्होंने सतयुग में स्वर्ग लोक,त्रेता में लंका ,द्वापर में द्वारिका और कलयुग में हस्तिनापुर का निर्माण किया। उनकी पूजा से भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती बताई गई है।

यह भी पढे: कैलाश मानसरोवर से जुड़ी ये खबर आपको कर देगी सन्न, अब ऐसे कर पाएंगे आवेदन

यह भी पढे: अनोखा है यह प्रसिद्ध मंदिर, दीवार में चित्र बनाने के बाद साक्षात प्रकट हुए थे गणपति