
यात्रियों को ट्रेन के वाशरूम के साथ सीटिंग अरेंजमेंट काफी पसंद आया है। @IndianRailways
बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की नई सौगात ‘नमो भारत’ ट्रेन सुपरहिट साबित हो रही है। अत्याधुनिक सुविधाओं और किफायती किराए के कारण यह Amrit Bharat Express (Namo Bharat) Train शुरू होते ही यात्रियों की पहली पसंद बन गई है। अब लोग मांग कर रहे हैं कि बिहार के हर प्रमुख रूट पर ‘नमो भारत’ जैसी ट्रेन चलाई जाए। यात्रियों को ट्रेन के वाशरूम के साथ सीटिंग अरेंजमेंट काफी पसंद आया है। आइए जानते हैं कि किन रूटों पर यह ट्रेन चल रही है और कहां-कहां प्रस्तावित है।
इस समय बिहार से 4 Amrit Bharat Express (Namo Bharat) ट्रेनें चल रही हैं। इनमें सबसे पहले दरभंगा से आनंद विहार (दिल्ली), फिर मालदा टाउन से बेंगलुरु (SMVT), मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सहरसा और अब पटना से नई दिल्ली के बीच यह सेवा चालू होगी। पटना से नई दिल्ली के लिए Amrit Bharat Express (Namo Bharat) 31 जुलाई से नियमित चलेगी।
ट्रेन नंबर 22361 : हर दिन राजेंद्र नगर टर्मिनल से शाम 7:45 बजे छूटती है और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे नई दिल्ली पहुंचती है।
ट्रेन नंबर 22362 : 1 अगस्त से दिल्ली से शाम 7:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:45 बजे राजेंद्र नगर टर्मिनल पहुंचेगी।
स्टेशनों पर ठहराव : इस ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गोविंदपुरी, पटना, दानापुर, आरा, दुबेदारगंज और बक्सर में होगा। इसमें 8 स्लीपर, 11 जनरल, 2 लगेज ब्रेक वैन और एक पैंट्री कोच होगा।
स्लीपर क्लास का किराया 560 रुपये रखा गया है, जो कि मौजूदा ट्रेनों से थोड़ा ज्यादा है। रेलवे का कहना है कि यह बढ़ा हुआ किराया ट्रेन की नई सुविधाओं, आरामदायक सफर और झटका-मुक्त राइड के लिए है।
बिहार के डेली ट्रैवलर और सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से लगातार मांग उठ रही है कि हर प्रमुख रूट पर Amrit Bharat Express (Namo Bharat) जैसी ट्रेनें शुरू हों। खासकर दानापुर डिविजन में कुछ लोकप्रिय रूटों पर यात्रियों की मांग तेज हो गई है। उन्होंने पूर्णिया - सहरसा - पटना, जोगबनी - कटिहार - पटना, पटना - सिवान - थावे, बांका - भागलपुर - पटना और पटना - मोतिहारी - रक्सौल के बीच Amrit Bharat Express (Namo Bharat) ट्रेन चलाने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि लंबी दूरी की आम ट्रेनों में भीड़ और लेट-लतीफी अब बड़ी समस्या बन चुकी है। ऐसे में Amrit Bharat Express (Namo Bharat) जैसी सुविधाजनक ट्रेनें ही सफर आरामदायक बना सकती हैं।
Updated on:
23 Jul 2025, 12:54 PM IST
Published on:
23 Jul 2025, 10:33 AM IST
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.