(पटना): बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के दोनों मुख्य नेता तेजप्रताप यादव और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव राजनीति के मैदान में अपनी दमदार छवी बनाने में लगे है। जहां तेजप्रताप अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के नक्शे कदम पर चलने का प्रयास कर रहे है वहीें तेजस्वी यादव सत्ताधारी पार्टी जदयू को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इन दोनों के हर प्रयास पर जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार भी तीखे कटाक्ष करने से पीछे नहीं हटते है। तेजप्रताप के रिक्शा चलाने पर नीरज कुमार ने उन्हें अपनी लग्जरी बाइक व आॅडी कार बेचने की हिदायत दी थी वहीं तेजस्वी यादव की साइकिल यात्रा वाली बात पर उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता को साइकिल पर न बिठाकर खुद सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक आराम से साइकिल चलाए, हमने राज्य में हर जगह अच्छी सड़कें बनवाई है जिनमे वैसे गड्ढें नहीं है जैसे लालू प्रसाद यादव के समय थे।