18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्यहित में नीतीश महागठबंधन में वापस आए : कांग्रेस

नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस आकर इसे पुनर्गठित करे : प्रदेश कांग्रेस
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Mar 31, 2018

congress

सूबे में सत्ता से अलग हुए महागठबंधन को अब भी सत्ता की ललक से मोहभंग नहीं हो रहा। प्रदेश कांग्रेस ने इसी कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से महागठबंधन में वापस आकर इसे पुनर्गठित करने की अपील कर डाली। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को राज्यहित में ऐसा करना जरूरी है।

सदानंद सिंह

सदानंद सिंह का कहना है कि जदयू वापस महागठबंधन का घटक दल बनकर इसे पुनर्गठित करे।क्योंकि एनडीए में रहकर सहयोगी भाजपा के दबाव के चलते वह कार्रवाई नहीं कर पा रहे।बिहार में सांप्रदायिक हिंसा के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना जरूरी है।पर मुख्यमंत्री भाजपा नेताओं के दबाव में खुलकर काम नहीं कर पा रहे।नतीजतन,भागलपुर, औरंगाबाद और दूसरे हिंसा प्रभावित क्षेत्रों के आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पा रही। सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार को फिर से महागठबंधन से रिश्ता जोड़कर बिहार की खुशहाली के लिए आगे आना चाहिए।

ये भी पढ़ें

image
कौकब कादरी

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने भी नीतीश कुमार से यही अपील की है।उन्होंने कहा कि कतिपय नेताओं की वजह से जदयू को नुकसान उठता दिख रहा है।ऐसे लोगों से पार्टी को बचकर रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़