27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पटना नाव हादसा: विपक्ष ने लगाया कुप्रबंधन का आरोप, सीएम नीतीश ने किया  4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान 

विपक्ष ने सरकार को दोषी ठहराते हुए कुप्रबंधन का आरोप लगाया है, बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि लोगों के लाने-ले जाने के लिए प्रशासन से समुचित प्रबंध नहीं किए थे। 

3 min read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Jan 15, 2017

Boat Accident, nit ghat patna, Patna Boat Accident

Boat Accident, nit ghat patna, Patna Boat Accident , patna news, bihar news, bihar boat accident, Patna boat tragedy, Patna boat tragedy compensation , compensation , CM Nitish Kumar, dr prem kumar

पटना। पटना के सबलपुर गंगा दियारा में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित पतंगबाजी में हिस्सा लेने गए लोग हादसे के शिकार हो गए। सभी लोग उत्सव में शामिल होकर NDRF की नाव से वापस लौट रहे थे, तभी नाव गंगा में पलट गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। राहत और बचाव में NDRF और SDRF की टीमें लगाई गई हैं।

nit ghat patna

सीएम नीतीश कुमार ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही मुख्यमंत्री ने गंगा के दियारे में होने वाले सभी कार्यक्रमों को रद्द करने का आदेश दिया है। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी घटना को लेकर ट्ववीट किया है कि गंगा में नाव डूबने की दुःखद घटना से मर्माहत हूँ।सरकार ने राहत व बचाव कार्यों में तेज़ी एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जांच का आदेश दिया है।



कई लोग अब भी हैं लापता

बताया जा रहा है कि नाव पर 40 से ज्यादा लोग सवार थे। NDRF की टीम ने रेस्क्यू कर कुछ लोगों को बाहर निकाला है, जिन्हें एंबुलेंस के जरिये PMCH भेजा गया है. अस्पताल में अपनों की तलाश में लोगों की भीड़ लगी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के प्रमुख कारण

  • पर्याप्त नाव की नहीं थी व्यवस्था
  • घाट के दोनों किनारे पर नहीं थे एक भी गोताखोर
  • नाव पर ओवरलोडिंग रोकने के लिए न तो पुलिस और न ही प्रशासन ने की पहल
  • एसडीआरएफ-एनडीआरएफ के नावों में सिर्फ बड़े अधिकारी और वीआईपी की सेवा में लगी रही
  • दियारा से देर शाम तक लौटने की नहीं थी कोई व्यवस्था
  • बढ़ रहे भीड़ को नियंत्रण की नहीं थी कोई व्यवस्था
  • सिर्फ बड़े अधिकारियों के आगमन पर सक्रिया दिखी पुलिस
  • दोपहर बाद छोटे कर्मियों के हवाले छोड़ दी गई थी पतंगोत्सव की व्यवस्था

विपक्ष ने लगाया कुप्रबंधन का आरोप

इस हादसे को लेकर विपक्ष ने सरकार को दोषी ठहराते हुए कुप्रबंधन का आरोप लगाया है, बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने कहा कि लोगों के लाने-ले जाने के लिए प्रशासन से समुचित प्रबंध नहीं किए थे। यही वजह है कि एक ही नाव पर ज्यादा लोग सवार हुए और ये हादसा हुआ। प्रेम कुमार ने नीतीश कुमार से रविवार को होने वाला दही-चूड़ा कार्यक्रम रद्द करने की मांग की है.




बता दें कि जिन-जिन परिवारों के लोग नाव से पतंगोत्सव में शामिल होने गए थे अब वो हादसे की खबर मिलते ही अपनों की तलाश में अस्पताल पहुंच रहे हैं। पटना के जिलाधिकारी संजय कुमार अग्रवाल खुद घटनास्थल पर पहुंच कर राहत और बचाव के काम को देख रहे हैं। रात होने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।