3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदन मिश्रा मर्डर केस का मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह हिरासत में, CCTV में दिखे सभी शूटरों की हुई पहचान

कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा की हत्या में संलिप्त सभी पांचों अपराधी की पटना पुलिस ने पहचान कर ली है। पटना पुलिस मुख्य आरोपी को उसके पटना से सटे फुलवारीशरीफ घर से हिरासत में ले लिया है। पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 18 Jul 2025, 1:45 AM IST

Chandan Mishra Murde

Chandan Mishra Murder Case

Chandan MIshra Murder Case: पटना पुलिस को चंदन मिश्रा हत्या के मामले में आज (गुरूवार) एक बड़ी सफलता मिली है। इस हत्या में संलिप्त सभी पांच शूटरों को पटना पुलिस ने पहचान कर ली है। जबकि मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पटना के फुलवारी शरीफ से छापेमारी के बाद तौसीफ बादशाह को पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी तौसीफ पटना के संत केरेंस स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।

सीसीटीवी में दिखे थे सभी आरोपी

पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती चंदन मिश्रा की हत्या में संलिप्त सभी पांच अपराधी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब तलाश शुरू की तो सभी के सभी की पहचान हो गई। इसके आलोक में ही पटना पुलिस ने पटना के फुलवारीशरीफ में छापेमारी कर मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को हिरासत में ले लिया है. तौसीफ सीसीटीवी वीडियो में सबसे आगे नजर आया था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कौन है तौसीफ बादशाह

चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ का पुलिस आपराधिक इतिहास खंगाला रही है। कहा जा रहा है कि वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में आरोपी है। हाल के दिनों में वह सुपारी लेकर हत्या करने और करवाने का काम कर रहा था। उसके गैंग में कई शूटर हैं। चंदन की उसने क्यों हत्या की है फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है। तौसीफ के पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। जबकि मां टीचर है। पुलिस उनके नंबर के रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

तौसीफ की मां से हुई पूछताछ

पटना पुलिस ने तौसीफ की मां से सत्तार मेमोरियल बीएड कॉलेज के कैंपस में ले जाकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ उनके साथ पढ़ाने वाली टीचर से अलग से पूछताछ हुई है। पुलिस के अनुसार तौसीफ की मां से कई चरणों में पूछताछ की गई। इस दौरान पुलिस ने कई अहम जानकारी जुटाने का दावा किया है।

बादशाह के नाम से फेमस है तौसीफ

पुलिस सूत्रों का कहना है कि अपनों के बीच तौसीफ बादशाह के नाम से जाना जाता है। उसे यह नाम बहुत ही पसंद है। वह चाहता है कि सभी लोग उसे इसी नाम से पुकारा करें। कहने को तो तौसीफ जमीन का कारोबार किया करता है। लेकिन पुलिस के अनुसार उसका मुख्य काम शूटआउट करना है। तौसीफ पटना के सेंट कैरेन्स स्कूल में पढ़ा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तौसीफ का गैंग सुपारी लेकर हत्या करता है। पुलिस को शक है कि चंदन मिश्रा की हत्या भी उसने सुपारी किलिंग के तहत ही की है।