2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Patna Crime News: पटना में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोलियों से भूना, 10 दिनों में 26 लोगों की हुई हत्या

Patna Crime News पटना में कारोबारी की हत्या के बाद अब बीजेपी नेता की हत्या का मामला सामने आया है। बिहार में जुलाई 2025 में अभी तक अपराधियों ने करीब दो दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या कर दी। विपक्ष इसपर सरकार से सवाल कर रही है। इधर, पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 13 Jul 2025, 12:52 PM IST

murder

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime News: कारोबारी के बाद अपराधियों ने पटना में भाजपा नेता को गोलियों से भून दिया। अपराधियों ने भाजपा नेता को चार गोली मारी है। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनपुन प्रखंड के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव निवासी सुरेन्द्र केवट के रूप में हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। परिजनों ने खून से लथपथ सुरेन्द्र को एम्स लेकर गये जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह घटना शनिवार की रात की है।

मृतक सुरेंद्र पुनपुन प्रखंड भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। सुरेंद्र ग्रामीण पशु चिकित्सक और किसान थे। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि सुरेन्द्र केवट शनिवार की रात घर से खाना खाने के बाद गांव से बाहर बिहटा सरमेरा स्टेट हाइवे-78 के किनारे अपने खेत में पटवन कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाश वहां पहुंचे और सुरेन्द्र केवट को गोलियों से भूनकर फरार हो गए। सुरेंद्र को चार गोली लगी है।

पुनपुन की तरफ भागे बदमाश

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से पुनपुन की ओर भाग निकले। इधर सूचना पाकर मौके पर पिपरा पुलिस पहुंची। लेकिन, तब तक ग्रामीण फरार हो चुके थे। वहां पुलिस को पता चला कि सुरेन्द्र केवट को लेकर ग्रामीण पटना एम्स गए हैं। पिपरा थानाध्यक्ष आरके पाल खुद भी वहां गए। लेकिन तब तक सुरेन्द्र की मौत हो चुकी थी।

बिहार में हुई पिछले 10 दिनों में प्रमुख हत्या

पटना 4 जुलाई गोपाल खेमका -कारोबारी
खगौल (पटना)5 जुलाई अजीत कुमार यादव- निजी स्कूल संचालक
रानी तालाब (पटना)10 जुलाई रमाकांत यादव- बालू कारोबारी
जहानाबाद (शकूराबाद) 10 जुलाई शिवनंदन- किसान
नालंदा6 जुलाई अन्नू कुमारी और हिमांशु कुमार
मुजफ्फरपुर 6 जुलाई पंचायत रोजगार सेवक मुमताज अहमद और कनीय अभियंता मो मुमताज की हत्या
भागलपुर8 जुलाई मोहम्मद सद्दाम और साजन कुमार की गोली मारकर हत्या
सीवान 4 जुलाई तीन लोगों की धारदार हथियार से हत्या
वैशाली7 जुलाई सुरेंद्र झा -किसान
बेतिया6 जुलाई हृदय मिश्र की कुदाल और ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या