7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश कर रहा था युवक,ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और कर दी धुनाई

सूबे में लगातार दुष्कर्म और छेडखानी के मामले सामने आ रहे है जिन्होंने राज्य की छवी को धूमिल कर दिया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 1 Jul 2018, 2:22 PM IST

rape

rape

(नालंदा): बिहार में लडकियों से छेडखानी और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। ऐसा हि एक ताजा मामला सामने आया है नालंदा जिले से जहां पर एक युवक को नबालिग लड़की से दुष्कर्म करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव में जा रही थी पीड़िता पीछा कर रहा था बदमाश

यह मामला जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां शनिवार रात को घर से बाहर गांव में गई हुई थी। तभी किसी रिश्तेदार का फाने आने पर पीड़िता अपनी मां को फोन देने के लिए गई। आरोपी युवक लड़की का पीछा कर रहा था। सुनसान जगह देखकर आरोपित युवक जबरदस्ती लड़की को झाडियों में ले गया और उससे दुराचार करने का प्रयास करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध किया और वह जोर से चिल्लाने लगी।


चिल्लाने पर गांव वालों ने बचाया

लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पर आएं। ग्रामीण दृश्य देखकर स्तब्ध रह गए। गांव वालों ने आरोपी युवक को पकडकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक को गांव वालों से छुडाकर पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित युवक गांव में का ही रहने वाला है और बाइक रिपेयरिंग का काम करता है।

छेडखानी का वीडियो बना लड़की के पिता से मांगे पचास हजार

सूबे में लगातार दुष्कर्म और छेडखानी के मामले सामने आ रहे है जिन्होंने राज्य की छवी को धूमिल कर दिया है। बीते दिनों मोतीहारी से एक ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमे बदमाशों ने लड़की से छेडखानी कर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। इन बदमाशों ने लडकी और उसके साथी को रोककर उनके साथ बदसलूकी और इस घटना का वीडियो बना लिया। आरोपियों ने पीड़िता के पिता से फोन कर वीडियो वायरल न करने की एवज में पचास हजार रूपए की मांग की। गरीब पिता ने अपनी लाचारी का हवाला देकर ऐसा नहीं करने की बात कही। पर बदमाशों ने वीडियो इंटरनेट पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।