
राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो- tejashwi yadav X)
Bihar Tender Scam: बिहार टेंडर घोटाले के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने दो आईएएस (IAS) अधिकारियों के निलंबन के बावजूद स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की चार्जशीट में उनका नाम शामिल न होने पर गंभीर सवाल उठाए हैं। विपक्ष ने सरकार को घेरते हुए एक के बाद एक 20 तीखे सवाल दागे हैं और आरोप लगाया है कि सरकार 'बड़ी मछलियों' और राजनैतिक आकाओं को बचाने के लिए केवल छोटी मछलियों को बलि का बकरा बना रही है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से पूछा है कि जब इस घोटाले में संलिप्तता के कारण दो वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है, तो फिर जांच एजेंसी की चार्जशीट में उनका नाम क्यों दर्ज नहीं है? उनकी तत्काल गिरफ्तारी क्यों नहीं की गई? क्या सरकार को डर है कि अगर इन अधिकारियों को पकड़ा गया तो वे सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों के राज खोल देंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता संरक्षित और पोषित भ्रष्टाचारियों को जानबूझकर कानूनी कार्रवाई से बचाया जा रहा है।
इस बीच, बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि रिशु श्री मामले में तेजस्वी यादव को सबसे पहले यह बताना चाहिए कि उन्हें कितना कमीशन मिला। ऐसा इसलिए है क्योंकि रिशु श्री से जुड़े सभी घोटाले उस समय हुए थे जब तेजस्वी यादव संबंधित विभाग के मंत्री थे। किसी पर आरोप लगाने से पहले आपको अपने आचरण की जांच करनी चाहिए। सबूतों के आधार पर आपके पूरे परिवार के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई है और कानूनी कार्रवाई चल रही है। अगर आप किसी पर आरोप लगाते हैं, तो आपको सबसे पहले सबूत पेश करने चाहिए। बेबुनियाद आरोप लगाना बंद करें।
Published on:
29 Jun 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
