11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जाति और धर्म देखकर हो रहा एनकाउंटर! राजद MLA ने लगाए आरोप, बोले- यादव और मुसलमान…

Bihar Politics: राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार पुलिस की मंशा पर सवाल उठाया और दावा किया कि सरकार अपराधियों के नाम पर खास समुदायों को निशाना बना रही है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Feb 11, 2026

bihar politics

राजद विधायक भाई वीरेंद्र (फाइल फोटो)

Bihar Politics: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के बीच लगातार हो रहे एनकाउंटर ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। बुधवार सुबह पटना सिटी के गायघाट में कुख्यात सूर्या डॉन के एनकाउंटर के बाद, राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार सरकार अपराधियों के नाम पर सिर्फ एक खास जाति और धर्म के लोगों को टारगेट कर रही है।

अपराधी की कोई जाति नहीं होती, तो भेदभाव क्यों?

विधानसभा परिसर में मीडिया से बात करते हुए मनेर MLA भाई वीरेंद्र ने तीखे सवाल पूछे। उन्होंने कहा, "हम अपराधियों के खिलाफ हैं, लेकिन जिस तरह से एनकाउंटर किए जा रहे हैं, वह संदिग्ध है।" भाई वीरेंद्र ने पूछा, "एनकाउंटर में सिर्फ यादवों और मुसलमानों को ही क्यों टारगेट किया जा रहा है? हम हर दिन देखते हैं कि फलाना राय, फलाना यादव, फलाना गोप, फलाना खान, फलाना ये, फलाना वो.. क्या इस धरती पर सिर्फ एक ही जाति के लोग अपराधी हैं?"

भाई वीरेंद्र ने कहा, "राम मर्डर कर रहे हैं, और रहीम को फंसाया जा रहा है। हम भगवान राम की बात नहीं कर रहे हैं। हम एक उदाहरण दे रहे हैं… अगर राम मर्डर करते हैं, तो रहीम को फंसाया जाता है और यहां सरकार रहीम को जेल भेज रही है।"

भाई वीरेंद्र के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया राजनीति से प्रेरित है और एक खास समुदाय में डर पैदा करने की कोशिश है। भाई वीरेंद्र ने दोहराया कि वह किसी अपराधी का बचाव नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन शामिल है, कानून को अपना काम करना चाहिए। लेकिन अगर कार्रवाई का पैटर्न एक जैसा दिखता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

असली अपराधी सरकार के बगल में

RJD विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार अपराधियों को बचा रही है। मोकामा, बाढ़ और नालंदा जैसे इलाकों का जिक्र करते हुए भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिन इलाकों में बड़े अपराध हो रहे हैं, वहां पुलिस दखल नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असली अपराधियों को VIP सुरक्षा और राइफल वाले पुलिसवाले देकर बचा रही है, जबकि छोटे-मोटे अपराधियों या एक खास वर्ग के लोगों को एनकाउंटर के नाम पर गोली मारी जा रही है।

नीतीश कुमार की सेहत पर भी बोले भाई वीरेंद्र

भाई वीरेंद्र ने सदन के अंदर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टिप्पणी के लिए भी उन पर हमला बोला। मुख्यमंत्री के समर्थकों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "अब जब आपने बहुत पैसा कमा लिया है, तो कम से कम यह पक्का करें कि मुख्यमंत्री का सही इलाज हो।" उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से अस्थिर हैं और उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत है।