10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राहक सेवा केंद्र फिर बना शिकार, बंदूक की नोक पर पांच लाख रूपएं लूट कर ले गए बदमाश

बदमाश ग्राहक सेवा केंद्र से पांच लाख रूपएं लूट कर ले गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 4 Apr 2018, 4:50 PM IST

robbery on gun point

(जमुई): बिहार में हथियार के जोर पर लूटपाट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। जमुई में बदमाशों ने हथियार दिखाकर ग्राहक सेवा केंद्र से पांच लाख रूपए लूट लिए। 24घंटे के अंदर ग्राहक सेवा केंद्र पर हमले की यह दूसरी घटना है।

robbery on gun point

मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के सिकंदरा थाना के बेलदरिया इलाके में ग्राहक सेवा केंद्र में लूट हो गई। तीन नकाबपोश बदमाश यहां पहुंचे और एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के कैशियर को हथियार दिखाकर उससे पांच लाख रूपएं लूट कर भाग गए। सुचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हर पहलू को ध्यान में रखकर पुुलिस मामले की जांच कर रही है ।

ये भी पढ़ें

image
shot on bank employee he died

यह पहली घटना नहीं है जब ग्राहक सेवा केंद्र को निशाना बनाया गया है। मंगलवार को भोजपुर में बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक महेंद्र पांडेय को गोली मार दी और उनके पास से पैसे लेकर फरार हो गए। गोली लगने से महेंद्र बूरी तरह से घायल हो गए थे। पटना के पीएमसीएच अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़