28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार:पत्रकारों से हाथापाई पर उतरे समाज कल्याण मंत्री के सुरक्षाकर्मी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तीन लोग घायल

पत्रकारों ने मंत्री से मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण के मामले को लेकर सवाल पूछे थे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 3 Aug 2018, 4:56 PM IST

file photo

file photo

(पटना): समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को पत्रकारों पर हमला कर दिया जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तीन पत्रकार जख्मी हो गये। पत्रकारों ने मंत्री से मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण के मामले को लेकर सवाल पूछे थे।


राजधानी के अधिवेशन भवन में कन्या उत्थान योजना का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो मीडिया से बिना बात किए निकल गए। लेकिन पत्रकारों ने मंत्री मंजू वर्मा को घेर लिया। उनसे पूछा गया कि मामले की रिपोर्ट मिलने के इतने दिनों बाद कार्रवाई क्यों की गई? इसके जवाब में मंत्री बिना कुछ बोले ही आगे बढ़ गई। तभी एक पत्रकार ने यह पूछ डाला कि आपके पति पर भी बालिका गृह मामले में आरोप लगे है। आप क्या कहेंगी?मंत्री इसका जवाब दे पातीं इससे पहले ही एक व्यक्ति ने उन्हें गाड़ी में बिठा दिया और उनके सुरक्षाकर्मी पत्रकारों पर टूट पड़े। सुरक्षाकर्मियों के हमले में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े तीन पत्रकार घायल हो गए। पत्रकारों पर हमले की कई संगठनों और सियासी दलों ने निंदा की है।


गौरतलब है कि पूरे सूबे में मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले को लेकर हडकंप मचा हुआ है। इस मामले पर विपक्ष सरकार को जमकर घेर रहा है। बता दें कि मंत्री मंजू वर्मा के पति के तार इस मामले से जुडे होने की बात सामने आ रही है। इसी कारण पत्रकारों ने इस बात का खंडन करने के लिए सवाल पूछा लेकिन पत्रकारों को सवाल पूछना भारी पड़ गया और उन्हें मंत्री जी के सुरक्षाकर्मियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। इधर कन्या उत्थान योजना का उद्घाटन करने के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। विपक्षी भी लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि सीएम इस मामले पर कुछ कहे। सीएम ने कहा कि इस मामले के सामने आने के बाद से बिहार बहुत शर्मसार हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हाईकोर्ट की निगरानी में मामले की जांच सीबीआई से करवाने को तैयार है।

यह भी पढे:मुजफ्फरपुर कांड पर नीतीश कुमार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस घटना से शर्मसार हूं