20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सुशांत के पास थे दिशा की हत्या के सारे सबूत, इसलिए कराई गई घटना’, सुशांत सिंह राजपूत के भाई पन्ना सिंह का आरोप

Panna Singh on Disha Salian Case: दिशा सालियान मौत मामले में सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि दिशा से जुड़े कथित सबूत सुशांत के पास थे और वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उनका खुलासा करना चाहते थे।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Sep 20, 2026

Disha Salian case

दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत (Patrika File Photo)

Disha Salian Case: बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत की CBI जांच जारी है। इस बीच, पूर्णिया में पत्रकारों से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई पन्ना सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाए। पन्ना सिंह का दावा है कि सुशांत के पास दिशा सालियन की कथित हत्या से जुड़े सारे सबूत थे और वे इसका खुलासा करने वाले थे। उनका आरोप है कि इस जानकारी को दबाने के लिए ही सुशांत की हत्या की साजिश रची गई थी।

दिशा की हत्या के सबूत छिपाने के लिए साजिश रची गई: पन्ना सिंह

दिशा सालियन और सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच सीधा संबंध बताते हुए पन्ना सिंह ने कहा कि सुशांत की मौत से ठीक एक हफ्ते पहले दिशा सालियन की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, "दिशा सुशांत की मैनेजर थीं और उनकी हत्या के बाद सुशांत को इस मामले से जुड़े सभी पक्के सबूत मिल गए थे। वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरे मामले को सबूत के साथ देश के सामने लाना चाहते थे। ऐसा न हो सके, इसके लिए आदित्य ठाकरे ने इस घटना को अंजाम दिया।"

उद्धव सरकार के दबाव में मामला दबाने का आरोप

उस समय के राजनीतिक माहौल पर सवाल उठाते हुए पन्ना सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार सत्ता में थी। उन्होंने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे ने सरकारी मशीनरी और अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके जांच प्रक्रिया में दखल दिया, जिससे उस समय सच सामने नहीं आ पाया। पन्ना सिंह ने कहा कि तब से महाराष्ट्र में सरकार बदल गई है और उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार निष्पक्ष जांच में पूरा सहयोग करेगी ताकि दोषियों को कड़ी सजा मिले और किसी बेगुनाह को फंसाया न जाए।

न्याय की उम्मीद फिर से जगी: पन्ना सिंह

पन्ना सिंह ने कहा कि परिवार को हमेशा से न्यायपालिका पर अटूट भरोसा रहा है और उन्हें यकीन है कि आखिरकार न्याय जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मामला फिर से खोलने के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। इस आदेश ने न केवल हमारे परिवार में, बल्कि बिहार के सभी लोगों में यह पक्का विश्वास जगाया है कि सुशांत को न्याय मिलेगा और दोनों मौतों के पीछे का सच पूरी दुनिया के सामने आएगा।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग