तेजप्रताप ने कहा हम गांव गांव पदयात्रा करेंगे। हम साइकिल भी चलाते हैं। साइकिल चलाने में गिरता,उठता फिर चलाता हूं। तेजप्रताप ने कहा कि कुछ लोग हम दोनों भाइयों के बीच विभेद पैदा कर हमें लड़वाने में लगे रहते हैं। ऐसे लोगों को बता देना चाहता कि हमारे बीच कोई भेद नहीं है। कहा कि हमारे बीच न भेद है न ही कोई संघर्ष। तेजप्रताप ने कहा कि मैं कृष्ण हूं और मेरा छोटा भाई तेजस्वी बलराम है। कुछ लोग जो हमारे बारे में भ्रम फैलाकर हमें बदनाम करने में लगे हैं उन्हें आगाह कर देना चाहता हूं कि बाज नहीं आए तो कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा।