2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Assembly Elections: विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप का पांच दलों से गठबंधन, जानें किसमें कितना है दम?

Bihar Assembly Elections: तेज प्रताप यादव ने बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पांच राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन कर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। तेज प्रताप यादव पहले से ही कह चुके हैं कि महुआ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 6 Aug 2025, 4:37 PM IST

Bihar Assembly Elections

तेज प्रताप यादव ने पांच राजनीतिक दलों के साथ किया गठबंधन

Bihar Assembly Elections बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। मैदान जीतने के लिए गठबंधन का सिलसिला भी चल रहा है। तेज प्रताप यादव पार्टी (आरजेडी) और परिवार से निष्कासित होने के बाद से अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। मंगलवार को उन्होंने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए गठबंधन बनाने का ऐलान किया है। पांच छोटे दलों के साथ मिलकर तेज प्रताप यादव ने यह गठबंधन बनाया है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि गठबंधन में इस बात का ध्यान रखा गया कि समाजिक न्याय और संपूर्ण बदलाव को लेकर हम अपना गठबंधन बनायें।

निषाद, यादव और अन्य पिछड़े वर्गों पर निशाना

तेज प्रताप यादव के पांच छोटे दलों के गठबंधन के गठन के समय पांचों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मंच पर मौजूद थे. तेज प्रताप यादव इस गठबंधन के जरिए निषाद,यादव और अन्य पिछड़े वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। गठबंधन के सामाजिक समीकरण को देखे तो ये 5 दल विकास वंचित इंसान पार्टी (VVIP), भोजपुरिया जन मोर्चा (BJM), प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP), वाजिब अधिकार पार्टी (WAP) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP) हैं।

विकास वंचित इंसान पार्टी

तेज प्रताप यादव ने जिन पांच दलों के साथ गठबंधन किया है उसमें विकास वंचित इंसान पार्टी को ही थोड़ी बहुत पहचान है। इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं प्रदीप निषाद हेलीकॉप्टर बाबा के नाम से जाने जाते हैं। हेलीकॉप्टर बाबा जो कभी विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन बाद में पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी से विवाद होने पर उनसे अलग हो गए और अब नई पार्टी बना ली है।

भोजपुरिया जन मोर्चा

भोजपुरिया जन मोर्चा इन दिनों सक्रिय हैं। यह मोर्चा इन दिनों बिहार से अलग भोजपुरांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर चर्चा में है। तेज प्रताप यादव ने इसके साथ गठबंधन किया है। तेज प्रताप के साथ 2025 का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए प्रगतिशील जनता पार्टी (PJP) भी शामिल है। इस पार्टी का गठन मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने करीब 10 साल पहले किया था। पार्टी गरीब और बेरोजगार युवाओं की बात करता रहा है। पार्टी का मानना है कि 4 फीसदी दर पर एजुकेशन लोन छात्रों को दिया जाए। प्रगतिशील जनता पार्टी का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 3 फॉलोअर हैं। जबकि पार्टी 5 लोगों को फॉलो भी करता है। पार्टी जिन 5 लोगों को फॉलो करती है उसमें अभिनेत्री दिशा पटानी भी शामिल हैं। पार्टी का इंस्टाग्राम पर 41 फॉलोअर्स हैं।

वाजिब अधिकार पार्टी

वाजिब अधिकार पार्टी (Wajib Adhikar Party) पिछले साल देश में हुए लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरी थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यानंद राम समस्तीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे। चुनाव में उनको 10वां स्थान मिला था। यहां से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस सीट से लोक जनशक्ति पार्टी की युवा प्रत्याशी शांभवी चौधरी ने चुनाव जीता था।

संयुक्त किसान विकास पार्टी

तेज प्रताप यादव के गठबंधन में शामिल 5वीं पार्टी है संयुक्त किसान विकास पार्टी (SKVP)। यह पार्टी भी पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा चुकी है। पार्टी के टिकट पर सुधीर कुमार बिहार के नालंदा सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। लोकसभा चुनाव में इस पार्टी को तीसरा स्थान मिला था। सुधीर को कुल 25291 वोट मिले थे। यहां से एनडीए प्रत्याशी जेडीयू के कौशलेंद्र कुमार विजयी हुए थे। वे 1,69,114 मतों से इस सीट से जीते थे।