2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के साथ यात्रा पर निकलेंगे तेजस्वी, महागठबंधन के नेता भी होंगे शामिल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन अगस्त महीने में यात्रा निकालने जा रहा है। राज्य भर में निकलने वाली इस यात्रा में तेजस्वी यादव के साथ राहुल गांधी भी शामिल होंगे। तेजस्वी के घर महागठबंधन की बैठक में यह फैसला लिया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Rajesh Kumar Ojha

•

Updated: 30 Jul 2025, 6:16 PM IST

Bihar Assembly Election 2025

तेजस्वी यादव और राहुल गांधी। फोटो- फेसबुक आरजेडी

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल यात्रा पर निकलेंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर बुधवार को इंडिया गठबंधन की हुई बैठक में इसका फैसला लिया गया। इस यात्रा में कांग्रेस के वरीय नेता राहुल गांधी के साथ पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी रहेंगे। बिहार चुनाव को लेकर हुई समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया।

एनडीए सरकार की नाकामयाबी को बताएंगे- तेजस्वी यादव

पोलो रोड स्थित सरकारी आवास में तीन घंटे तक चली बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अगले महीने यानी अगस्त 2025 में यह यात्रा निकाली जाएगी। इसके जरिए गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाएंगे और जनता के बीच मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामयाबी को बताएंगे।महागठबंधन की समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। गठबंधन के नेता इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के जायेंगे और उनको बतायेंगे।

राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव भी यात्रा में रहेंगे शामिल

रक्षाबंधन के बाद यह यात्रा निकाली जाएगी। महागठबंधन के सभी बड़े नेता हैं, वो जनता के बीच जाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस यात्रा में राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। यह यात्रा हर एक प्रमंडल में निकाली जाएगी। इसका तारीख और रूट आने वाले दिनों में जारी कर दिया जाएगा। बैठक में मौजूद रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि महागठबंधन की यात्रा में पार्टी के वरीय नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे। तेजस्वी ने भी कहा कि राहुल गांधी से उनकी इस बारे में बात हुई है। उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए सहमति दे दी है।