17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में शामिल हुईं वीणा मानवी, बांकीपुर से लड़ सकती हैं चुनाव

Veena Manvi Joins JJD: महिला विकास मंच की संस्थापक और सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल में शामिल हो गई हैं। पार्टी ने उन्हें पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी हैं और उन्हें संभावित उम्मीदवार के तौर पर भी पेश किया है।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 30, 2026

veena manvi bankipur bypoll

तेज प्रताप यादव के साथ समाजसेविका वीणा मानवी (फोटो - X@tej pratap yadav)

Veena Manvi joins Tej Pratap Yadav Party: महिला विकास मंच की संस्थापक और बिहार की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता वीणा मानवी तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) में शामिल हो गई हैं। तेज प्रताप यादव ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी साझा की। पार्टी में शामिल होने पर, उन्हें पटना की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए संभावित उम्मीदवार घोषित किया गया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

जनशक्ति जनता दल परिवार में भव्य स्वागत

पार्टी में वीणा मानवी का स्वागत करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा कि सम्मानित श्वीणा मानवी 'महिला विकास मंच' समिति के बैनर तले जनशक्ति जनता दल में शामिल हुई हैं। पार्टी नेतृत्व ने इस नई शुरुआत पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। पार्टी ने भरोसा जताया कि जनशक्ति, जन-कल्याण की राजनीति के संकल्प के साथ वीणा मानवी संगठन को नई दिशा और मजबूती देंगी।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगी

JJD में शामिल होते ही पार्टी ने पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए वीणा मानवी को संभावित उम्मीदवार घोषित किया। इसके साथ ही उन्हें तत्काल प्रभाव से बांकीपुर में संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तेज प्रताप यादव ने कहा कि वीणा मानवी अपने समर्पण, सेवा भाव और जन-कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के दम पर बांकीपुर के लोगों की एक मज़बूत आवाज़ बनेंगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

कौन हैं वीणा मानवी?

वीणा मानवी बिहार की एक जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने के मकसद से 'महिला विकास मंच' नाम का संगठन बनाया। यह संगठन मुख्य रूप से घरेलू हिंसा, वैवाहिक विवादों, महिलाओं के शोषण और अन्य गंभीर सामाजिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाना जाता है। बहुत कम समय में, इस संगठन ने न केवल बिहार में बल्कि दूसरे राज्यों में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई है। अपने सामाजिक कार्यों के साथ-साथ वीणा मानवी और उनकी कार्यशैली अक्सर सुर्खियों और विवादों में भी रही है। उनके तरीकों पर समय-समय पर सवाल भी उठाए जाते रहे हैं।